राज्यसभा में बड़ा उलटफेर, ‘आप’ के 7 बागी सांसदों को भाजपा में मान्यता, ‘आम आदमी पार्टी’ की ताकत घटी!

राज्यसभा में बड़ा उलटफेर, ‘आप’ के 7 बागी सांसदों को भाजपा में मान्यता, ‘आम आदमी पार्टी’ की ताकत घटी!

     ​नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के बागी सांसदों को लेकर लंबे समय से जारी कयासों पर अब विराम लग गया है। राज्यसभा सचिवालय ने आधिकारिक तौर पर इन सभी सांसदों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य के रूप में मान्यता दे दी है। इस निर्णय के बाद उच्च सदन में ‘आप’ की स्थिति काफी कमजोर हो गई है। अब राज्यसभा में पार्टी के पास केवल तीन सांसद शेष रह गए हैं। इनमें पंजाब से बलबीर सिंह सीचेवाल और दिल्ली से संजय सिंह व नारायण दास गुप्ता शामिल हैं।

​भाजपा का पलड़ा भारी
     ​दरअसल, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता ने पहले ही ‘आप’ से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उनकी सदस्यता की स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, जिसे राज्यसभा सचिवालय के इस फैसले ने स्पष्ट कर दिया है। इस फेरबदल का सीधा असर सदन के समीकरणों पर पड़ा है। 245 सदस्यीय राज्यसभा में भाजपा की सदस्य संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है, जो बहुमत के आंकड़े के अब बेहद करीब है। वहीं एनडीए की कुल सदस्य संख्या 153 तक पहुंच गई है।

​सांसदों के व्यवहार की सराहना
     ​केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इन सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि सदन में इनका व्यवहार हमेशा मर्यादित और अनुशासित रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि राज्यसभा सभापति ने इन सदस्यों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है और अब ये सभी भाजपा संसदीय दल के अंग हैं।
​रिजिजू ने यह भी रेखांकित किया कि इन सांसदों ने कभी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया और न ही कोई अनुशासनहीनता दिखाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के साथ मिलकर काम करने के लिए इन सभी का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM