मुख्यमंत्री के परिचित का मोबाइल लूटा, थाने में नहीं लिखी गई रिपोर्ट, सीएम हाउस से फोन आते ही पुलिस तलाश में जुटी!

इंदौर। शहर में मोबाइल लूट की एक वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। मामला मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के परिचित अनमोल वर्मा से जुड़ा है। 31 अगस्त की रात करीब 10 बजे बाइक सवार बदमाश उनका महंगा मोबाइल छीनकर भाग गए। उज्जैन निवासी अनमोल वर्मा पलासिया थाने पहुंचे और शिकायत की, … Read more

पान मसाला विज्ञापन विवाद में शाहरुख की मुश्किलें बढ़ने का अंदेशा, जवाब की एफडीए की 15 दिन की समय सीमा खत्म!

मुंबई। पान मसाला के कथित सरोगेट विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मुश्किल बढ़ सकती है। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की ओर से जारी नोटिस का जवाब देने की 15 दिन की समय सीमा खत्म हो गई है, लेकिन शाहरुख खान की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। … Read more

नासिक में आदिवासी छात्रों का आंदोलन तेज़, सीजेपी नेता ने मुंबई में प्रदर्शन की चेतावनी दी, 12 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र!

नासिक। ईदगाह मैदान में महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे 100 से अधिक आदिवासी छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से मोर्चे पर डटे हुए हैं। इनमें से 3 छात्र बीते 12 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक और … Read more

इंदौर का खजराना मंदिर 13 सितंबर को रातभर खुलेगा, 10 दिनों तक रोज शाम को गणेश जी को 11 हजार लड्डुओं का भोग!

इंदौर। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की तैयारी चल रही है। इसी बीच खजराना गणेश मंदिर में भी गणेशोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। मंदिर में भगवान के श्रृंगार, सजावट, प्रसाद, भोग, रोशनी और श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था के साथ … Read more

इंदौर की ‘सयाजी होटल’ में मिला पनीर मिलावटी, मूंगफली फंगस लगी, खाद्य विभाग की जांच में 8 में से 5 नमूने फेल!

इंदौर। मशहूर सयाजी होटल में खानपान की गुणवत्ता को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 20 जुलाई को होटल परिसर में अचानक छापा मारा था। इस कार्रवाई के दौरान वहां से खाद्य सामग्री के कुल 10 सैंपल एकत्र करके जांच के लिए भेजे गए … Read more

राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ की नियुक्ति, पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्र संभालेंगे जिम्मेदारी, चढ़ावे में चोरी के बाद ट्रस्ट का बड़ा प्रशासनिक फैसला!

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। ट्रस्ट ने पहली बार मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की है। इसके लिए भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्र के नाम पर मुहर लगाई गई है। मिश्र इसी साल मई में पश्चिमी वायु … Read more

जंतर-मंतर छात्र आंदोलन की सभी एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजे पर 3 महीने में फैसला!

नई दिल्ली। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। शीर्ष अदालत ने अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्ति का इस्तेमाल करते हुए इन मामलों में आगे की कार्रवाई पर रोक लगा दी और दर्ज एफआईआर निरस्त कर … Read more

न ग्लेशियर झील फटी, न भूकंप से आई बाढ़; नेपाल त्रासदी की वजह पर नया खुलासा

बर्फ और चट्टानों के भारी मलबे से पैदा हुआ भूकंप, फिर भूस्खलन से बना बांध टूटा तो आई दूसरी बाढ़ काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ को लेकर अब तक सामने आ रही वजहों पर नई जानकारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती तौर पर माना जा रहा था कि … Read more

मंत्री विजय शाह को राहत, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में राज्यपाल ने खारिज की केस चलाने की मांग, कैबिनेट के प्रस्ताव को राजभवन से मंजूरी

भोपाल। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के मामले में मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को राहत मिल गई है। प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति न देने की सिफारिश को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपनी सहमति दे दी है।मुख्यमंत्री डॉ मोहन … Read more

2028 में कांग्रेस आई तो यूसीसी वापस लेंगे, उमंग सिंघार का ऐलान, भाजपा बोली यह तुष्टिकरण की राजनीति

भोपाल। मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव का नया मुद्दा बन गई है। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रविवार को ऐलान किया कि 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में लौटी तो प्रदेश में यूसीसी को वापस लिया जाएगा।भोपाल में कांग्रेस के कार्यक्रम … Read more