जबलपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के बरेला थाना

जबलपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के बरेला थाना

Jabalpur Road Accident: Speeding Car Hits Workers

जबलपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के बरेला थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे 13 मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से सात की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना एकता चौक पर दोपहर करीब 2 बजे हुई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान चैनवती बाई और लच्छो बाई के रूप में हुई है। मृतक और घायल सभी मजदूर मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बिहारिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ये मजदूर पिछले करीब डेढ़ महीने से जबलपुर में मजदूरी कर रहे थे।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मजदूर सड़क के डिवाइडर पर लगी लोहे की जालियों की सफाई का काम पूरा करने के बाद वहीं बैठकर भोजन कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उन्हें कुचलती चली गई।

Jabalpur Road Accident, Barela Accident News, MP Road Accident, Labourers Hit by Car, Jabalpur Breaking News, Madhya Pradesh Accident, Speeding Car Accident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM