राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस, अनुकल्प मिश्रा की चाची के दावों से जांच को नई दिशा, फ्लैट और भव्य आयोजन को लेकर उठाए सवाल !

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस, अनुकल्प मिश्रा की चाची के दावों से जांच को नई दिशा, फ्लैट और भव्य आयोजन को लेकर उठाए सवाल !

अयोध्या। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अनुकल्प मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उसके परिवार से ही ऐसे दावे सामने आए हैं, जिन्होंने जांच को नया मोड़ दे दिया है। अनुकल्प के चाचा बृजेंद्र मिश्रा की पहली पत्नी नेहा मिश्रा ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर में अनुकल्प के काम शुरू करने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति अचानक बदल गई और कम समय में कई महंगी संपत्तियां खरीदी गईं।
नेहा मिश्रा ने बताया कि उनकी शादी के समय परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी और लग्जरी गाड़ियां, महंगे प्लॉट या आलीशान मकान खरीदना उनकी क्षमता से बाहर था। उनका आरोप है कि बाद में अनुकल्प की मदद से परिवार ने अयोध्या के कौशलपुरी में आलीशान मकान बनवाया, कई प्लॉट खरीदे और ग्रेटर नोएडा में भी एक फ्लैट लिया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि करीब ₹14,000 मासिक आय वाले बृजेंद्र मिश्रा इतनी बड़ी संपत्ति के मालिक कैसे बने।

भागवत कथा का भव्य आयोजन
नेहा के अनुसार, कुछ महीने पहले पैतृक गांव बसावा में सात दिवसीय भव्य भागवत कथा का आयोजन भी कराया गया, जिस पर काफी खर्च हुआ। यह आयोजन 30 अप्रैल से शुरू हुआ था। सोशल मीडिया पर उपलब्ध तस्वीरों में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी, शहर के मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और कई स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल दिखाई देते हैं।

बैंक कर्मचारियों भूमिका की जांच
मामले की जांच कर रही अयोध्या पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी तेज कर दी है। पूछताछ के दौरान कुछ नए नाम सामने आने के बाद बैंक कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी आर्थिक लेन देन, संपत्तियों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसियां इस पूरे प्रकरण में अनुकल्प मिश्रा को मुख्य साजिशकर्ता मानकर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM