भोपाल में सजेगा महिला हॉकी का महासंग्राम, खिताब के लिए भिड़ेगी 6 देशों की टीमें!

भोपाल में सजेगा महिला हॉकी का महासंग्राम, खिताब के लिए भिड़ेगी 6 देशों की टीमें!

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार 19 नवंबर से महिला हॉकी का अंतरराष्ट्रीय मुकाबला शुरू होने जा रहा है। मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में भारत समेत छह देशों की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। 19 से 28 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भी हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय टीम का सामना मलेशिया से होगा।
 
पहले दिन होंगे तीन मुकाबले
प्रतियोगिता के पहले दिन कुल तीन मैच खेले जाएंगे। दोपहर 12:15 बजे चीन और थाईलैंड के बीच पहला मुकाबला होगा। दोपहर 2:30 बजे जापान और कोरिया की टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद शाम 4:45 बजे भारतीय टीम मलेशिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी। शाम 6:30 बजे टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह होगा।
 
पहली बार भोपाल में महिला हॉकी का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट
भोपाल में इससे पहले 2009 में वर्ल्ड सीरीज हॉकी का आयोजन हुआ था। हालांकि, महिला हॉकी का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट पहली बार शहर में आयोजित किया जा रहा है। ऐशबाग स्टेडियम में पहले भी पुरुष हॉकी के राष्ट्रीय मुकाबले होते रहे हैं। अब छह देशों की टीमों के पहुंचने से भोपाल को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी का मौका मिला है।
 
चीन चौथे और भारत सातवें स्थान पर
वर्ल्ड रैंकिंग में चीन चौथे स्थान पर है, जबकि भारतीय टीम सातवें नंबर पर है। जापान 11वें, कोरिया 15वें, मलेशिया 21वें और थाईलैंड 28वें स्थान पर है। एशियाई रैंकिंग में चीन पहले और भारत दूसरे स्थान पर है। ऐसे में भारतीय टीम के सामने घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।
 
28 नवंबर को होगा फाइनल मुकाबला
भारतीय टीम लीग चरण में 21 नवंबर को कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान से भिड़ेगी। लीग मुकाबलों के बाद 27 नवंबर को पोजिशन मैच खेले जाएंगे।
28 नवंबर को शाम 4:30 बजे ब्रॉन्ज मेडल और शाम 7 बजे गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा। इसके साथ ही 10 दिवसीय चैंपियनशिप का समापन होगा। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम के प्रदर्शन पर हॉकी प्रेमियों की खास नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM