बाल विवाह पर कड़ा प्रहार, महाराष्ट्र में अब शादी के कार्ड पर छपेगी दूल्हा-दुल्हन की जन्म तिथि, गड़बड़ी करने पर सीधे एफआईआर !

बाल विवाह पर कड़ा प्रहार, महाराष्ट्र में अब शादी के कार्ड पर छपेगी दूल्हा-दुल्हन की जन्म तिथि, गड़बड़ी करने पर सीधे एफआईआर !

मुंबई। महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए राज्य सरकार एक अनोखा और बेहद सख्त कदम उठाने जा रही है। इस नए कदम के तहत अब शादी के हर निमंत्रण पत्र (कार्ड) पर दूल्हा और दुल्हन दोनों की जन्म तिथि (डेट ऑफ बर्थ) छपवाना अनिवार्य किया जा सकता है।
सरकार इस नए नियम को लागू करने पर बहुत गंभीरता से काम कर रही है। इसके साथ ही, इस गैर-कानूनी काम को बढ़ावा देने या इसमें किसी भी तरह की मदद करने वाले लोगों पर भी सीधे पुलिस केस (एफआईआर) दर्ज किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने खुद विधानसभा में दी। दरअसल, सदन की कार्यवाही के दौरान बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने इस गंभीर विषय पर एक सवाल उठाया था। इस सवाल का जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री ने साफ किया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य अगले 5 सालों के भीतर राज्य में बाल विवाह के मामलों को घटाकर 10% से भी कम करना है। इस बडे़ लक्ष्य को हासिल करने के लिए कानून को जमीन पर और मजबूत किया जा रहा है।

राजस्थान से भी मदद ले रही
इस पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए महाराष्ट्र सरकार पड़ोसी राज्य राजस्थान की मदद भी ले रही है। राजस्थान में इस तरह का नियम पहले से ही कुछ जगहों पर चलन में है, इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने राजस्थान सरकार को एक पत्र लिखकर उनकी इस पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अध्ययन करने की इच्छा जताई है। अदिति तटकरे ने आगे बताया कि इस नई व्यवस्था को महाराष्ट्र में पूरी तरह अपनाने के लिए उनका मंत्रालय राज्य के ग्रामीण विकास विभाग और कानून एवं न्याय विभाग के साथ मिलकर कानूनी पहलुओं की जांच कर रहा है, ताकि जल्द ही इस नियम को अमलीजामा पहनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM