जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारे, शहीद स्मारक पर हंगामा !

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारे, शहीद स्मारक पर हंगामा !

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब युवाओं के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके पर एक अज्ञात युवक ने अचानक हमला कर दिया। हमलावर ने बेहद कम समय में दिपके को 4 थप्पड़ जड़ दिए। इस अप्रत्याशित घटना के बाद आयोजन स्थल पर मौजूद आंदोलनकारी उग्र हो गए और उन्होंने हमला करने वाले युवक को मौके पर ही पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रशासन फिलहाल आरोपी को गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रहा है ताकि हमले के पीछे की मुख्य वजह का पता लगाया जा सके। इस अप्रिय घटना के बाद से ही प्रदर्शन स्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत कर दिया गया है।

विशाल जमावड़े के बीच हरकत
यह पूरा विवाद उस समय हुआ जब शहीद स्मारक पर युवाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों का एक विशाल जमावड़ा लगा हुआ था। यह आंदोलन देश में चर्चा का विषय बने ‘नीट’ पेपर लीक मामले, लचर शिक्षा प्रणाली और लगातार बढ़ती बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं के खिलाफ आयोजित किया गया था। प्रदर्शन में हिस्सा लेने आए युवा अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे हुए थे। आंदोलनकारियों के हाथों में व्यवस्था के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर भी दिखाई दिए, जिनमें ‘मुझे देश से प्यार है, भ्रष्टाचार अस्वीकार है’ और ‘पेपर लीक बंद करो’ जैसी मांगें प्रमुखता से लिखी गई थीं।

महिलाएं भी बच्चों को गोद में लेकर आई
शहीद स्मारक पर चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में लोगों की गहरी संवेदनशीलता और रोष साफ देखा जा सकता था। आंदोलन की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर इस न्याय की लड़ाई में शामिल होने पहुंची थीं। पुलिस प्रशासन अब पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है ताकि शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM