मां सोनिया के साथ पुरानी यादों में खोए राहुल गांधी, साझा किया परिवार का खास और भावुक पल

मां सोनिया के साथ पुरानी यादों में खोए राहुल गांधी, साझा किया परिवार का खास और भावुक पल

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ बिताए कुछ खास पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में तीनों परिवार से जुड़ी पुरानी यादों, बचपन के किस्सों और जिंदगी के मुश्किल दौर पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। राहुल की इस पोस्ट को सोनिया गांधी ने भी दोबारा साझा किया और अपनी किताब को लेकर दिल की बात कही।
 
बचपन के किस्सों से लेकर पिता राजीव गांधी की यादों तक
राहुल गांधी ने मंगलवार, 24 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि शादी का प्रस्ताव योजना के मुताबिक नहीं रहा और न ही उनका सातवां जन्मदिन। बातचीत के दौरान परिवार से जुड़े कई ऐसे किस्से सामने आए, जिनमें खुशी, हंसी और भावुक कर देने वाली यादें शामिल हैं।
राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़ी बातों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिता की सुरक्षा वापस लेने के पीछे एक खास मकसद था। इसके अलावा साल 2004 में लिए गए एक फैसले की भी चर्चा की, जिससे परिवार के कुछ लोगों को राहत मिली तो कुछ को खुशी हुई।
 
मां की किताब में रह गईं कई अनकही बातें
राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ का जिक्र करते हुए कहा कि 500 से ज्यादा पन्नों की किताब में भी कई ऐसी बातें हैं, जिन्हें मां ने शामिल नहीं किया। उन्होंने बताया कि वह और प्रियंका अपनी मां के साथ बैठे और पुरानी यादों को फिर से ताजा किया।
राहुल के मुताबिक, उन किस्सों को याद करते हुए परिवार ने एक बार फिर उस समय की खुशी, हंसी और दर्द को महसूस किया।
 
सोनिया गांधी ने बच्चों को बताया अपनी ताकत
राहुल गांधी की इस पोस्ट को सोनिया गांधी ने भी रिपोस्ट किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग’ अपनी यादों के आधार पर लिखी है। राहुल और प्रियंका ने भी अपनी यादें इसमें जोड़ीं, जिससे
 
इन कहानियों को एक नया रूप मिला।
सोनिया गांधी ने अपने बच्चों के लिए खास बात लिखते हुए कहा कि उनके बच्चे उनकी सबसे बड़ी खुशी और ताकत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये दोनों ही ऐसे लोग हैं, जो उनके धैर्य की परीक्षा सबसे ज्यादा लेते हैं।
राहुल गांधी की यह पोस्ट सिर्फ पुरानी यादों को साझा करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें एक परिवार के प्यार, आपसी जुड़ाव और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देने की झलक भी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM