गिरिबाला सिंह ने स्वीकारा, बेटे समर्थ की फरारी गलत, हमसे गलतीं हुई!

भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मामले में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह कानून के शिकंजे में हैं। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया। देशभर में सुर्खियोें में आने के बाद इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई के जांच अधिकारी मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे ट्विशा के पति समर्थ सिंह से कई घंटों की पूछताछ कर चुके। इस दौरान सीबीआई अधिकारियों द्वारा उनपर उठे एक सवाल पर पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने स्वीकारोक्ति भी की। जानकार सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने उनसे कहा कि आप खुद एक जिम्मेदार न्यायिक अधिकारी रह चुकीं हैं, ऐसे में मामले में बेटे समर्थ को फरार क्योें होने दिया! इस पर गिरिबाला सिंह ने माना कि हम दोनों से यह गलती तो हुई है।

साक्ष्य जुटाने के काम में भी लगी सीबीआई

सास को रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई फिर पूछताछ में
इस केस में आरोपी पति समर्थ सिंह अब भोपाल पुलिस की रिमांड पर है। पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। समर्थ सिंह ने वारदात के पहले के घटनाक्रमों की जानकारी दी है। 12 मई की रात पत्नी ट्विशा शर्मा की मौत की घटना के संबंध में भी विस्तार से बताया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, समर्थ सिंह का कहना है कि उस दिन हम दोनों ने घंटेभर साथ में घूमे। बाद में टीवी देखकर मैं सो गया। कुछ देर बाद मां ने जगाकर कहा कि ट्विशा नहीं दिख। वह घर की छत पर पहुंची तो उसे फांसी पर लटका देखा। मां की आवाज पर मैं भी घबराकर वहां गया। पास ही रखे एक पलंग पर मां चढ़ीं और ट्विशा को फंदे से निकालने की कोशिश करने लगी। जबकि, मैंने उसे ऊपर उठाया। हालांकि, पुलिस समर्थ सिंह की बातों पर विश्वास नहीं कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि वह खुद को बचाने के लिए भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

सीबीआई सच्चाई तलाशने में लगी
आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। उसका पासपोर्ट भी जब्त करने के आदेश दिए गए। भोपाल पुलिस संस्थागत पक्षपात की जांच भी कर रही है। इस मामले में देश की शीर्ष कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। सीजेआई की बेंच में केस पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई होगी। घटना वाले दिन ट्विशा शर्मा जिस ब्यूटी पार्लर में गई थी, उसकी मालकिन ने खुलासा किया कि भोपाल के पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह ने अपनी बहू के बारे में उससे काफी जानकारियां ली थीं। इस बीच पुलिस हिरासत में पति समर्थ सिंह ने घटना की हकीकत बयां की। उसका कहना है कि ट्विशा शर्मा के साथ उसके रिश्ते अच्छे थे। लेकिन, प्रेग्नेंसी के बाद उसका व्यवहार बदल गया। पुलिस अब उन लोगों की जानकारी जुटा रही है जिन्होंने पूरे मामले में समर्थ सिंह की मदद की। इनमें कई रसूखदार भी शामिल हैं।

पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई
मामले में पहले ही दिन से अपनी जांच पर सवालों के घिरी कटारा हिल्स पुलिस की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई। 12 मई को मौत से 8 घंटे पहले दोपहर में ट्विशा ब्यूटी पार्लर गई थी। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया तो हलचल मच गई।

पुलिस को भनक तक नहीं लगी
ब्यूटी पार्लर की मालकिन किरण परिहार ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मौत के दूसरे दिन ट्विशा की सास पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह ने उसे लगातार फोन किए। किरण परिवार के अनुसार वे घबराई हुई थीं। बेचैन थीं कि ट्विशा का सीसीटीवी फुटेज पार्लर में है। बाद में खुद को वकील बता कुछ लोग आए और फुटेज ले गए। सबकुछ हो गया और पुलिस को भनक नहीं लगी। 23 मई को आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उसे कटारा हिल्स थाने में रखा गया है। समर्थ सिंह ने यहां बिना एसी, कूलर के किसी तरह रात बिताई। गर्मी के कारण वह रातभर बेचैन रहा।

समर्थ सिंह की सहायता करनेवालों पर शिकंजा कसा
आरोपी समर्थ सिंह से रिमांड में पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। घटना के दिन से लेकर फरारी तक उसकी सहायता करनेवालों के बारे में भी पूछ रही है। समर्थ सिंह के मददगारों में कई रसूखदार भी हैं जिनकी सूची बनाई जा रही है। उनपर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस सम​र्थ सिंह को स्पॉट पर भी ले जाएगी।

शरण देने वालों पर भी होगा एक्शन
इस हाईप्रोफाइल केस में पुलिस की नाकामी सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने ट्विशा की हाइट, सबूत जुटाने में हुई लापरवाही पर कहा कि जांच चल रही है। सभी पहलू देखे जा रहे हैं। समर्थ की गिफ़्तारी के लिए 10 टीमें लगाई थी। आशंका पर जबलपुर भी भेजी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह कोर्ट में दाखिल हो गया। उससे पूछताछ की जा रही है। समर्थ सिंह को शरण देने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Comment