राजा रघुवंशी की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, सोनम अब भी गायब, CBI जांच की मांग तेज

राजा रघुवंशी की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, सोनम अब भी गायब, CBI जांच की मांग तेज

Indore Missing Couple

Indore Missing Couple इंदौर: 5 जून 2025:  इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के रहस्यमयी लापता होने के मामले में नया मोड़ आया है। दंपती का आखिरी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों एक होटल में साथ दिखाई दे रहे हैं। यह फुटेज 22 मई का है और इसे शिलांग के एक होटल में रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद से ही दोनों गायब थे।

2 जून को खोजी दल को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला। लेकिन सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले ने रहस्यमयी मोड़ ले लिया है और अब परिजन व स्थानीय लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

Indore Missing Couple: शव से गायब थी चैन और पर्स, लूट के बाद हत्या की आशंका

पुलिस को राजा रघुवंशी की बॉडी तो मिल गई, लेकिन उनकी चैन और पर्स घटनास्थल से नहीं मिले। इससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका और भी गहरा गई है। पुलिस अब इस मर्डर मिस्ट्री की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

शादी के बाद हनीमून पर निकले थे दोनों

राजा रघुवंशी पेशे से ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे. उनकी शादी 11 मई को सोनम से हुई थी. शादी के महज नौ दिन बाद, 20 मई को दोनों शिलांग हनीमून पर पहुंचे थे. शुरुआत में परिजनों से उनकी नियमित बातचीत होती रही, लेकिन 25 मई के बाद उनके फोन स्विच ऑफ आने लगे.

परिजनों ने खुद शुरू की तलाश

जब दोनों से संपर्क नहीं हो पाया, तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन खुद शिलांग पहुंचे. गूगल मैप की मदद से उन्होंने दंपती की अंतिम लोकेशन ट्रेस की, जो शिलांग के ओसरा हिल्स इलाके में मिली. वहां उन्हें एक किराए पर ली गई एक्टिवा स्कूटर लावारिस हालत में खड़ी मिली.

स्थानीय लोगों ने बताया कि उस इलाके में पहले भी पर्यटकों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं और वहीं एक गहरी खाई भी है. इसी खाई में राजा रघुवंशी का शव मिला.

सीएम ने मांगी त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेघालय के मुख्यमंत्री से बात कर त्वरित जांच की मांग की है. इधर, इंदौर में परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने CBI जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है.

अब भी लापता है सोनम

इस घटना ने पूरे इंदौर को झकझोर कर रख दिया है. लोगों में आक्रोश है और सोनम की सुरक्षित वापसी की उम्मीद अब भी बाकी है. वहीं पुलिस टीमें सोनम की तलाश में कई संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM