मध्य प्रदेश में मानसून की जोरदार वापसी, 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

2 अगस्त तक मालवा-निमाड़ सहित कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के आसार भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। राज्य के ऊपरी वायुमंडल में मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन के एक साथ असरदार होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। मौसम केंद्र के मुताबिक, … Read more

इंदौर के साथ फिर सौतेला व्यवहार, रेलवे ने अन्य शहरों की 3 स्पेशल ट्रेनें कीं पक्की, इंदौर को केवल फेरों की तसल्ली

इंदौर। रेल सुविधाओं के मामले में इंदौर को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। रेलवे ने हाल ही में हिसार-बड़ौदा समेत तीन स्पेशल ट्रेनों को नियमित करते हुए उन्हें सुपरफास्ट का दर्जा भी दे दिया, लेकिन इंदौर की किसी भी स्पेशल ट्रेन को पक्का नहीं किया गया। पिछले दो महीनों में यह दूसरा मौका है … Read more

ईडब्ल्यूएस आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने ₹8 लाख आय सीमा को प्रथम दृष्टया सही बताया, अंतिम फैसला बाकी

नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में मिलने वाले आरक्षण के लिए निर्धारित 8 लाख रुपये वार्षिक पारिवारिक आय सीमा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण मौखिक टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आय सीमा उचित और तर्कसंगत दिखाई देती है। हालांकि … Read more

ट्विशा शर्मा मृत्यु मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ी!

भोपाल। चर्चित त्विशा शर्मा संदिग्ध मृत्यु मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। इसके साथ ही अदालत ने जांच एजेंसी को भी 11 अगस्त … Read more

विधायक की कंपनी हड़पने वाले महेंद्र गोयनका की पुलिस रिमांड 4 दिन बढ़ी, वित्तीय अभिलेख, बैंकिंग लेन-देन और संपत्ति दस्तावेजों की जांच तेज!

कोलकाता। कटनी निवासी विधायक संजय पाठक की पारिवारिक कंपनियों से 1000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में रायपुर निवासी मुख्य षड्यंत्रकारी महेंद्र गोयनका की मुश्किलें और बढ़ गई। 10 दिनों की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। पुलिस द्वारा अब तक की गई … Read more

छात्र आंदोलन में भोजन बांटने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप!

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हाल ही में आयोजित छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन का प्रबंध करने वाले वॉलिंटियर जुनैद मलिक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अपनी याचिका में दिल्ली और यूपी पुलिस पर अवैध रूप से हिरासत में रखने, डराने-धमकाने और परिजनों को प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया … Read more

फिर बड़ा फेरबदल, छतरपुर, बालाघाट और शहडोल के कलेक्टर बदले गए, कई अफसरों को विभागों में नई जिम्मेदारी!

भोपाल। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार 28 जुलाई को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया है। मुख्य सचिव द्वारा हस्ताक्षरित आदेश के अनुसार कुल 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। इस बदलाव के तहत छतरपुर, बालाघाट और शहडोल जिलों में नए कलेक्टर पदस्थ … Read more

दिल्ली में सेवा, गांव में शिकंजा, जंतर-मंतर पर भोजन बांटने वाले जुनैद के घर दबिश दे रही पुलिस, नाहल गांव से मेरठ तक पहुंची जांच!

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल छात्रों के लिए लगातार भोजन और पेयजल का प्रबंध करने वाले मोहम्मद जुनैद मलिक का परिवार इन दिनों भारी मानसिक तनाव से गुजर रहा है। गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना अंतर्गत नाहल गांव निवासी जुनैद के इस सेवा कार्य के बाद स्थानीय पुलिस उनके परिजनों पर दबाव … Read more

मध्य-दक्षिण भारत को जोड़ेगा नया आर्थिक गलियारा, इंदौर से हैदराबाद मात्र 7 घंटे दूर होगी!

इंदौर। मध्य भारत की व्यापारिक राजधानी इंदौर और दक्षिण भारत के मुख्य केंद्र हैदराबाद के बीच यात्रा को अधिक सुगम बनाने के लिए एक नए चार लेन अर्ध-नियंत्रित आर्थिक गलियारे का निर्माण तेज गति से चल रहा है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बन रहे इस एक्सप्रेसवे से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना की परिवहन व्यवस्था … Read more

पुलिस का बदमाशों को फर्जी पट्टियां बांधने का खेल उजागर, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, एसीपी जांच से तय होगा कि यह पहली घटना!

इंदौर। बदमाशों के हाथ-पैर में पट्टियां बांधकर जुलूस निकालने के मामले में इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। तीन बदमाशों के जुलूस के बाद सामने आए वीडियो ने यह संदेह पैदा कर दिया है कि क्या फर्जी पट्टियां बांधने का यह तरीका पहली बार अपनाया गया या पहले भी ऐसा … Read more