राहुल गांधी का BJP पर तंज, बोले- ‘दिल से धन्यवाद, रैली का प्रचार करते रहिए’

राहुल गांधी का BJP पर तंज, बोले- ‘दिल से धन्यवाद, रैली का प्रचार करते रहिए’

नई दिल्ली: 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली से पहले राहुल गांधी ने BJP पर दिलचस्प अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि वे रैली का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। राहुल ने यहां तक कहा कि अगले सात दिन भी यही जोश और लगन बनाए रखिए।
 
BJP को धन्यवाद देने की क्या है वजह?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा कि मतदाता सूचियों से नाम काटे जाने, नियम-कानून तोड़े जाने और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलने जैसे मुद्दों पर अब देश जवाब देगा। इसके साथ ही उन्होंने BJP और उसके साथियों को रैली का प्रचार करने के लिए धन्यवाद दिया।
राहुल की इस टिप्पणी का संदेश साफ है—उनके मुताबिक, विरोधियों का प्रचार भी रैली की बात ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहा है। इसी अंदाज में उन्होंने BJP से अगले सात दिन तक प्रचार जारी रखने की बात कही।
 
‘चलो दिल्ली, वोट बचाओ–देश बचाओ’
कांग्रेस 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जन मार्च और महारैली करने जा रही है। राहुल गांधी ने छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों समेत लोकतंत्र की चिंता करने वाले सभी लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “हमारा वोट चुराया जा रहा है और हम इसे किसी हालत में चुपचाप नहीं सहेंगे। अब जवाब देश देगा।” कांग्रेस इस रैली के जरिए मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाने की तैयारी में है।
 
10 लाख लोगों के जुटने का दावा
कांग्रेस ने रैली के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में 10 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM