6 साल बाद कपिल के शो में लौटे नवजोत सिंह सिद्धू: पुलवामा विवाद के बाद छोड़ा था शो

6 साल बाद कपिल के शो में लौटे नवजोत सिंह सिद्धू: पुलवामा विवाद के बाद छोड़ा था शो

Navjot Singh Sidhu

Navjot Singh Sidhu: 10जून2025: कपिल शो’ के नए सीजन का प्रीमियर 21 जून 2025 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा, नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे, यह वापसी करीब 6 साल बाद हो रही है, ‘द ग्रेट इंडियन   इस सीजन में कपिल शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह एक साथ मंच साझा करते दिखेंगे.

Navjot Singh Sidhu: पुलवामा बयान के बाद छोड़ा था शो

साल 2019 में पुलवामा आतंकी हमले  पर नवजोत सिंह सिद्धू की एक टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था, इसके चलते उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ से बाहर कर दिया गया था, उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लाया गया, जो तब से शो की स्थायी जज बनी रही.

Netflix ने किया प्रोमो रिलीज

नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो के जरिए सिद्धू की वापसी की पुष्टि की है, प्रोमो में कपिल शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह तीनों साथ नजर आ रहे हैं, सिद्धू की पुरानी ठहाकेदार शैली और शायरी वाले अंदाज़ को देख फैंस फिर से उत्साहित हैं.

Navjot Singh Sidhu: अर्चना भी रहेंगी शो में शामिल

सिद्धू की वापसी के बावजूद अर्चना पूरन सिंह शो से बाहर नहीं होंगी, नई फॉर्मेट में दोनों को साथ लाया गया है, जिससे दर्शकों को दो अलग-अलग अंदाज़ में ह्यूमर और प्रतिक्रियाएं देखने को मिलेंगी.

सिद्धू का कई विवादों से गहरा नाता…

रोड रेज मामले में सजा हुई

27 दिसंबर 1988 को पटियाला में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में सिद्धू पर 65 वर्षीय गुरनाम सिंह को मारने का आरोप लगा. इस हमले में गुरनाम सिंह की मृत्यु हो गई. इसके बाद 2006 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सिद्धू को गैर-इरादतन हत्या के लिए 3 साल की सजा सुनाई. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इसे चोट पहुंचाने का मामला मानते हुए 1000 रुपए का जुर्माना लगाया. हालांकि, 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित परिवार की याचिका पर पुनर्विचार करते हुए सिद्धू को एक साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई.सिद्धू ने 10 महीने जेल में बिताए और अच्छे व्यवहार के कारण अप्रैल 2023 में रिहा हुए.

कॉमेंट्री एग्रीमेंट विवाद

2015 में सिद्धू पर स्टार इंडिया ने 22.5 करोड़ रुपए के एग्रीमेंट उल्लंघन का आरोप लगाया, क्योंकि उन्होंने 2014 में IPL के दौरान प्रतिद्वंद्वी चैनल के लिए कमेंट्री की, यह मामला मध्यस्थता अदालत में पहुंचा.

पाकिस्तान की यात्रा से घिरे

सिद्धू ने 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और वहां पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगाया. इस कदम की भारत में व्यापक आलोचना हुई, क्योंकि इसे भारत-पाक तनाव के समय असंवेदनशील माना गया.

फैंस ने दी वापसी पर जोरदार प्रतिक्रिया

नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, फैंस ने उनकी वापसी पर खुशी जताई और ढेरों कमेंट्स के जरिए शो को लेकर उत्साह जाहिर किया। सिद्धू की मजेदार शायरी और अंदाज के दीवाने एक बार फिर उनके ठहाकों का इंतजार कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM