रिटायर्ड आईएएस अफसर की भोपाल में गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रखा केयरटेकर लापता, घर में आग लगाने की भी कोशिश!

रिटायर्ड आईएएस अफसर की भोपाल में गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रखा केयरटेकर लापता, घर में आग लगाने की भी कोशिश!

भोपाल। सूरजनगर में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उनका शव घर के कमरे में मिला। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। वारदात के बाद से उनका केयरटेकर राजन लापता है। पुलिस को उसी पर हत्या का शक है। राजन को 28 सितंबर को ही पंजाब की एक एजेंसी के माध्यम से नौकरी पर रखा गया था।

कमरे में बाहर से दरवाजा बंद, अंदर शव मिला
राकेश अग्रवाल पत्नी के साथ सूरजनगर स्थित मकान में रहते थे। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो राकेश के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने दूसरे नौकर को फोन कर बुलाया। दरवाजा खुलने पर कमरे में राकेश अग्रवाल का शव मिला। सूचना मिलते ही रातीबड़ पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान पुलिस को घर में आग लगाने की कोशिश के भी संकेत मिले। किचन में एलपीजी सिलेंडर का पाइप निकला हुआ था और पूरे घर में गैस भर गई थी। पुलिस को आशंका है कि वारदात के बाद आरोपी ने घर में आग लगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, राजन वारदात के बाद से गायब है। उसका सामान भी घर में नहीं मिला। इससे पुलिस का शक और गहरा गया है। हालांकि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और राजन की तलाश की जा रही है।10:25 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM