लाडली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा: जुलाई की किस्त में मिलेंगे 1500 रुपये

लाडली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा: जुलाई की किस्त में मिलेंगे 1500 रुपये

Ladli Behna

Ladli Behna : 10July2025: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को लाडली बहना योजना की अगली किस्त जारी करने जा रहे हैं, इस बार राज्य सरकार 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में कुल 1500 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगी, योजना के तहत इस महीने हर लाभार्थी महिला को 1500 रुपये मिलेंगे.

10 से 15 तारीख के बीच जारी होती है राशि

सरकार हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच लाडली बहनों के खातों में योजना की राशि भेजती है, इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को यह राशि जारी करेंगे, बुधवार को भोपाल में आयोजित कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई.

Ladli Behna : इस बार 1500 रुपये क्यों मिलेंगे?

आम तौर पर लाभार्थी महिलाओं को योजना के तहत 1250 रुपये प्रति माह मिलते हैं, लेकिन इस बार अगस्त में रक्षाबंधन (9 अगस्त) के चलते जुलाई में ही अतिरिक्त 250 रुपये दिए जा रहे हैं, इस तरह जुलाई की किस्त कुल 1500 रुपये की होगी, जो 12 जुलाई को सीधे डीबीटी   के माध्यम से खातों में भेजी जाएगी.

दीवाली तक मिलेगी डबल सौगात

मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि दीवाली तक लाडली बहना योजना की राशि को स्थायी रूप से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि वर्ष 2028 तक इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह दिए जाने की योजना है.

Ladli Behna : कब शुरू हुई थी योजना?

लाडली बहना योजना की शुरुआत 28 जनवरी 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। उस समय महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाते थे, योजना के तीन महीने बाद यानी मार्च 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया था। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है.

महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण में कदम

लाडली बहना योजना न केवल आर्थिक सहायता का जरिया बनी है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है, अब जब योजना की राशि बढ़ाई जा रही है, तो यह महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों को और मजबूत करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM