कांग्रेस का सरकार पर प्रहार: PM भोपाल के महिला सम्मेलन में आने से पहले सुनिश्चित करें कि मप्र में बहनों की कैसे करे सुरक्षा

कांग्रेस का सरकार पर प्रहार: PM भोपाल के महिला सम्मेलन में आने से पहले सुनिश्चित करें कि मप्र में बहनों की कैसे करे सुरक्षा

Khandva  NEWS

Khandva  NEWS: 26 मई: खंडवा जिले में आदिवासी महिला की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले पर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भूरिया ने 31 मई को भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर कहा, पीएम भोपाल के महिला सम्मेलन में आने से पहले ये सुनिश्चित करें कि मप्र में बहनों की सुरक्षा कैसे होगी?

Khandva  NEWS: क्या सरकार और प्रशासन सो रहे

जिस तरह के जघन्य अपराध देश में हो रहे हैं कहीं न कहीं हम सबकी रूह कांप जाती है। ये अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, क्योंकि कहीं न कहीं ये सरकार और प्रशासन सो रहे हैं। जब भी दिल्ली में कोई बड़ा कांड होता है तो मेनस्ट्रीम मीडिया में पूरी ताकत से चलता है लेकिन इस देश की आत्मा गांव में बसती है। आज गांव में बहुत से ऐसे अपराध हैं, जो मेनस्ट्रीम मीडिया में नहीं आ पाते। ऐसी ही एक घटना मप्र में हुई, जिसे आदिवासी निर्भया कांड कहा जा रहा है।

आदिवासी महिला के साथ क्रूरता हुई

विक्रांत भूरिया ने कहा, खंडवा में एक ऐसी घटना हुई, जिसमें 45 साल की आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार होता है। उसके बाद आरोपियों ने शराब के नशे में सरिया डालकर महिला की बच्चादानी बाहर निकाल दी। उस महिला की आंतें बाहर आ गई।

उसकी 16 साल की बच्ची जब वहां पहुंची तो मां की हालत देखकर बेहोश हो गई। इस तरह की घटनाएं मप्र में हो रही हैं। जब खंडवा में ये अपराध सामने आया तो प्रशासन मौन बैठा था। हमारे लोग वहां गए और देखा कि जिन डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम कर रहे थे उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह के अपराध भी हो सकते हैं।

Khandva  NEWS: 16 साल की बच्ची पर क्या बीत रही होगी

भूरिया ने कहा, मैं खुद एक डॉक्टर हूं तो सोच समझ सकता हूं कि जब वो जिंदा होगी तब उसने कितनी यातनाएं और पीड़ा झेली होगी? और उन आरोपियों का मन एक बार भी नहीं पसीजा होगा? उस 16 साल की बच्ची पर क्या बीत रही होगी, ये हम सोच भी नहीं सकते।

भूरिया ने कहा, मप्र कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल होकर बेलगाम हो गई है? जब मुख्यमंत्री जी ही मप्र में गृह मंत्री हैं तो इस तरह की घटनाएं मप्र में होना चाहिए? जब से सीएम ने गृह मंत्री का पद संभाला है तब से 18 फीसदी बलात्कार बढ़ गए हैं। ये आंकड़ा विधानसभा में एक सवाल के जवाब में दिया गया है। उसमें से 26 % आदिवासी महिलाओं से रेप की घटनाएं हो रहीं हैं।

भोपाल में बच्ची से रेप हुआ, एफआईआर करने 600किमी भेजा

 भूरिया ने कहा, भोपाल में एक नाबालिग बच्ची के साथ शासकीय रंगारंग कार्यक्रम में रेप होता है। उसे राजधानी में न्याय नहीं मिलता उसे कहा जाता आप 600 किमी दूर मऊगंज जाओ और वहां रिपोर्ट दर्ज कराओ।

ये मप्र की स्थिति है। जहां शराबबंदी का नाटक जरूर होता है कि धार्मिक स्थलों पर शराब बंद कर देंगे लेकिन, शराब माफियाओं पर किसी तरह का इस सरकार का नियंत्रण नहीं है। मप्र रेप कैपिटल और शराब कैपिटल बनता जा रहा है।

  • मप्र में पूर्णकालिक गृह मंत्री दिया जाए क्योंकि गृह मंत्रालय संभल नहीं रहा है। फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाया जाए ताकि दोषियों को कड़ी सजा दी जा सके।
  • आदिवासी क्षेत्रों में शराब माफिया के राज को नियंत्रित किया जाए। आदिवासी क्षेत्रों में ही सबसे ज्यादा शराब की बिक्री कराई जा रही है। और दूसरे राज्यों में लॉन्चपैड की तरह आदिवासी क्षेत्रों का उपयोग किया जा रहा है।
  • आदिवासी कांग्रेस का दल आज पीड़ित परिवार से मिलने गया है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ हम जनता के दरबार में जाएंगे और सड़कों पर लडेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM