इंदौर में मेट्रो सेवा शुरू: महिलाओं ने किया पहला सफर, स्टेशनों को मिला वीरांगनाओं का नाम

इंदौर में मेट्रो सेवा शुरू: महिलाओं ने किया पहला सफर, स्टेशनों को मिला वीरांगनाओं का नाम

Indore Metro

Indore Metro, 31 मई 2025: मध्य प्रदेश के दो प्रमुख शहर भोपाल और इंदौर अब मेट्रो नेटवर्क से जुड़ गए हैं. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली मेट्रो सेवा की शुरुआत की. इंदौर में फिलहाल मेट्रो की यलो लाइन पर 6 किलोमीटर लंबे सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हुआ है.

इस परियोजना पर लगभग 1520 करोड़ रुपये की लागत आई है. उद्घाटन के दिन महिलाओं ने पहली बार मेट्रो में सफर किया, हाथों में तिरंगा लिए हुए कई महिलाओं ने इस मौके को खास बनाया.

Indore Metro: स्टेशनों को मिला वीरांगनाओं का नाम

इंदौर मेट्रो के सभी स्टेशनों के नाम ऐतिहासिक वीरांगनाओं के नाम पर रखे गए हैं. टर्मिनल स्टेशन का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखा गया है, जबकि अन्य प्रमुख स्टेशन – महारानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंतीबाई लोधी, रानी दुर्गावती और झलकारीबाई– के नाम पर हैं.

इंदौर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, सेवा शुरू होने के पहले सप्ताह तक यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा. इसके बाद न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 30 रुपये निर्धारित किया गया है, जो दूरी के आधार पर तय होगा.

मेट्रो सेवा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी. शुरुआती चरण में हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी. फिलहाल 10 ट्रेन कोचों के संचालन की योजना है.

एआई से लैस हैं मेट्रो कोच

इंदौर मेट्रो के कोचों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, अगर ट्रैक पर कोई आपत्तिजनक वस्तु पाई जाती है, तो सिस्टम अपने आप अलर्ट कर देता है. साथ ही, खतरे की स्थिति में ब्रेकिंग सिस्टम स्वतः सक्रिय हो जाएगा.

अब तक 14 कोच मंगवाए जा चुके हैं, जबकि कुल 75 कोचों को सेवा में लाने की योजना है. पहला कोच अगस्त 2023 में वडोदरा से लाया गया था.

टैग्स:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM