इंदौर मेट्रो की नई रफ्तार: पहला स्टेशन देवी अहिल्या बाई के नाम, पहली ट्रेन में सिर्फ महिलाएं

इंदौर मेट्रो की नई रफ्तार: पहला स्टेशन देवी अहिल्या बाई के नाम, पहली ट्रेन में सिर्फ महिलाएं

Indore Metro

Indore Metro: देवी अहिल्याबाई के नाम पर रखा जायेगा इंदौर मेट्रो का पहला स्टेशन इसके साथ ही अन्य स्टेशन वीरांगनाओं के नाम पर होंगे. पहले हफ्ते मेट्रो सभी लोगों के लिए फ्री रहेगी. ट्रेन रोजाना 90 फेरे लगाएगी. मेट्रो ट्रेन में तीन कोच होंगे

Indore Metro:29 मई:  देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. पीएम मध्य प्रदेश को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे. 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मध्य प्रदेश के भोपाल में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगे. इसी कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री इंदौर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. इंदौर मेट्रो के पहले स्टेशन का नाम देवी अहिल्या बाई होलकर के नाम पर रखा जाएगा. इसके साथ ही अन्य स्टेशनों के नाम भी वीरांगनाओं के नाम पर रखे जाएंगे. पहली सवारी के रूप में महिलाएं ही होंगी.

Indore Metro: देवी अहिल्याबाई की मूर्ति लगाई जाएग

इंदौर मेट्रो सुपर कॉरिडोर के हिस्से में दौड़ेगी. यह गांधीनगर डिपो से चलेगी और 5 स्टेशन का सफर तय करेगी. ये हिस्सा कुल 5.9 किलोमीटर लंबा होगा. इसके पहले स्टेशन का नाम देवी अहिल्या बाई पर रखा जाएगा. इसके साथ ही उनकी मूर्ति लगाई जाएगी. इसके अलावा अन्य स्टेशनों के रानी अवंती बाई, रानी दुर्गावती, झलकारी बाई के नाम पर होंगे.

पहले सप्ताह फ्री यात्रा रहेगी

पहले सप्ताह सभी यात्रियों के लिए यात्रा फ्री रहेगी. दूसरे सप्ताह 75 फीसदी डिस्काउंट और तीसरे सप्ताह 50 फीसदी फिर 25 फ इसके बाद सामान्य रूप से किराया वसूला जाएगा. 5 स्टेशनों के बीच की यात्रा की बात करें तो न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये होगा.

रोजाना 90 फेरे लगाएगी ट्रेन

ट्रेन रोजाना 90 फेरे लगाएगी. मेट्रो ट्रेन में तीन कोच होंगे. सभी कोच स्टेनलेस स्टील से बने हुए हैं, रस्ट प्रूफ हैं. इसमें 45 यात्री बैठ सकते और लगभग 350 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं. हर कोच में चार्जिंग प्वॉइंट की व्यवस्था होगी. दृष्टिबाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि में बोर्ड लगाए गए हैं. वहीं स्टेशन पर स्केलेटर की व्यवस्था है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM