हाउसफुल 5 इवेंट में फैन्स का जोश बना मुसीबत, अक्षय कुमार की भावुक अपील वायरल
Entertainment News
Entertainment News: 2 जून 2025: हाल ही में पुणे के मॉल में फिल्म हाउसफुल 5 का प्रमोशनल इवेंट रखा गया था, जहां फिल्म की स्टारकास्ट अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, नाना पाटेकर, नरगिस फाखरी समेत कई एक्टर्स पहुंचे। बॉलीवुड हस्तियों को देखने के लिए भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि अक्षय कुमार को धक्का-मुक्की पर काबू करने के लिए हाथ जोड़ने पड़ गए।
Entertainment News: 2 जून 2025: प्रमोशनल इवेंट से कई वीडियोज आए सामने
जिसमें देखा जा रहा है कि मंच के पास बढ़ने के लिए भीड़ ऐसी उतावली हो गई कि चीख-पुकार होने लगी। बच्चों, औरतों और बुजुर्गों को भीड़ में दबते देख अक्षय कुमार ने तुरंत मंच से हाथ जोड़ते हुए माइक पर कहा, हम लोगों को जाना पड़ेगा। धक्का मुक्की मत करो। हाथ जोड़कर विनती करता हूं, यहां औरतें हैं, बच्चे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं प्लीज।
फिल्म हाउसफुल 5, 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त अहम किरदारों में हैं।
संघर्ष के बाद स्टारकास्ट की सिक्योरिटी टीम पर पाया गया काबू
इसके बावजूद इवेंट से कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें या तो बच्चे बैरिकेड्स से फंसे दर्द में कराहते नजर आए हैं या फिर एक बच्चा सिक्योरिटी टीम से ये कहता हुआ नजर आया कि उसके अंकल को सांस लेने की तकलीफ है और वो भीड़ में फंस गए हैं। लंबे संघर्ष के बाद स्टारकास्ट की सिक्योरिटी टीम ने हालात पर काबू पाया, जिसके बाद फिल्म की स्टारकास्ट ने स्टेज में जमकर मस्ती की। कभी अक्षय कुमार नाना पाटेकर के साथ घूमते दिखे तो कभी पूरी टीम ने मिलकर जमकर मस्ती-मजाक किया।

Leave a Reply