टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद बॉलीवुड में बढ़ी सुरक्षा, सलमान के बाद अक्षय कुमार की सिक्योरिटी भी बढ़ी!

टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद बॉलीवुड में बढ़ी सुरक्षा, सलमान के बाद अक्षय कुमार की सिक्योरिटी भी बढ़ी!

मुंबई:  अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड में सितारों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। सलमान खान के बाद अब अक्षय कुमार की सुरक्षा भी बढ़ाए जाने की खबर सामने आई है। इस बीच मामले की जांच में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
 
दिल्ली से 4 आरोपी गिरफ्तार, 10-12 हजार रुपये में मुंबई पहुंचाई पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कुणाल और सुमित हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं, जबकि राधा और बबीता उत्तर प्रदेश की निवासी हैं। दोनों महिलाओं को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया, जबकि कुणाल और सुमित को सोनीपत से पकड़ा गया।


जांच के अनुसार, कुणाल और सुमित करीब दो सप्ताह पहले अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस लेकर आए थे। हथियार कहां रखे गए हैं, इसकी जानकारी कथित तौर पर अनिल पंडित ने कुणाल को भेजी थी। दोनों को तय लोकेशन से हथियार उठाने थे। इस तरीके को ‘डेड लेटर बॉक्स’ कहा जाता है, जिसमें सामान को किसी निश्चित जगह पर रख दिया जाता है और दूसरा व्यक्ति वहां से उसे उठा लेता है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं को 10 से 12 हजार रुपये देकर हथियार मुंबई पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 20 अक्टूबर को चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस की सीआईडी टीम ने अदालत से पूछताछ और औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी। अदालत ने तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर दी है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
 
टाइगर श्रॉफ ने दोबारा शुरू की शूटिंग, सूत्रों से मिल रही जानकारी
इस पूरे घटनाक्रम के बीच टाइगर श्रॉफ के काम पर लौटने की खबर भी सामने आ रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM