टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, हमले के बाद सदमे में अभिनेता

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, हमले के बाद सदमे में अभिनेता

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी कार पर हुई फायरिंग की घटना से अब तक उबर नहीं पाए हैं। 18 अक्टूबर को जुहू इलाके में हुई इस वारदात के बाद उन्होंने जांचकर्ताओं से कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। फिर उन पर जानलेवा हमला क्यों किया गया, यह उनकी समझ से बाहर है। टाइगर ने बताया कि वह गहरे सदमे में हैं और फिलहाल इस घटना पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कोई उनकी जान लेने की कोशिश क्यों करेगा और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है। घटना 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे हुई थी। टाइगर फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे और कार की अगली सीट पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार 2 लोगों ने उनकी कार पर 5 से 6 गोलियां चलाईं और फरार हो गए। टाइगर को चोट नहीं आई, लेकिन उनके चालक और एक वीडियो ब्लॉगर को चोटें आईं।

3 आरोपियों की गिरफ्तारी, सूरत से मिले हथियार
फायरिंग के बाद पुलिस ने हरियाणा से 18 वर्षीय फूल सिंह और रेहान रहीसुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि फरार होने से पहले दोनों की मुलाकात बिहार निवासी 22 वर्षीय ऋतिक कुमार से हुई थी। इसके बाद तीनों बाइक से भाग निकले। जांच में सामने आया कि आरोपी गुजरात के सूरत पहुंचे और वहां से ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना हुए। हालांकि, अगले ही दिन राजस्थान के कोटा जिले में इनमें से एक आरोपी को पकड़ लिया गया।
मुंबई पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाले 2 हथियार सूरत से बरामद किए हैं। शनिवार को इंदौर में 22 वर्षीय प्रांजल ठाकरान को भी हिरासत में लिया गया। इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। पुलिस हमले की वजह और आरोपियों के आपसी संपर्कों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM