क्रिकेट के दीवानों के लिए तोहफा: इंदौर में बना देश का पहला क्रिकेट म्यूजियम

क्रिकेट के दीवानों के लिए तोहफा: इंदौर में बना देश का पहला क्रिकेट म्यूजियम

Cricket Museum

Cricket Museum: 8JULY2025: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, मध्य प्रदेश के इंदौर में देश का पहला क्रिकेट म्यूजियम बनकर तैयार हो गया है, इसे मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की ओर से तैयार किया गया है, सोमवार, 7 मई को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस संग्रहालय का औपचारिक उद्घाटन किया, यह म्यूजियम क्रिकेट के सुनहरे इतिहास और महान खिलाड़ियों की यादों को जीवंत करता है.

Cricket Museum: लीजेंड्स की यादें, युवाओं की प्रेरणा

इस संग्रहालय में भारतीय क्रिकेट की कई महान हस्तियों से जुड़ी वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें शामिल हैं: कर्नल सीके नायडू की स्टैच्यू, जिसमें वे कर्नल की यूनिफॉर्म में नजर आते हैं, सचिन तेंडुलकर के इस्तेमाल किए गए स्पोर्ट्स पैड्स, 1983 वर्ल्ड कप टीम के खिलाड़ियों द्वारा साइन किया गया ऐतिहासिक बैट,  अमय खुरासिया का 1999 वर्ल्ड कप बैट राहुल द्रविड़ के ग्लव्ज, दिलीप वेंगसरकर का हेलमेट, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की मैच टीशर्ट्स रखा जायेगा.

Cricket Museum: क्रिकेट इतिहास की 500 दुर्लभ झलकियां  

इस म्यूजियम में भारतीय क्रिकेट इतिहास से जुड़ी करीब 500 दुर्लभ वस्तुएं और दस्तावेज रखे गए हैं, इसमें 1983 में भारत की पहली वर्ल्ड कप जीत को खास तौर पर दर्शाया गया है, क्रिकेट के दीवानों के लिए यह जगह एक भावनात्मक यात्रा की तरह होगी, जहां कपिल देव की ट्रॉफी के साथ तस्वीरें, ऐतिहासिक पल और उस गौरवशाली लम्हे से जुड़ी चीजें दिखाई देंगी.

आम लोगों के लिए कब खुलेगा?

इसके अलावा इंदौर में हुए सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों में इस्तेमाल की गई गेंदें, क्रिकेट से जुड़ी दुर्लभ किताबें और अन्य ऐतिहासिक चीजें भी दर्शकों के लिए रखी गई हैं, क्रिकेट म्यूजियम को आम नागरिकों के लिए अगले सप्ताह से खोला जाएगा, म्यूजियम में एंट्री के लिए 100 रुपये का शुल्क तय किया गया है, जबकि 12 साल से छोटे बच्चों के लिए यह शुल्क 50 रुपये होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM