मां ने 8 महीने की मासूम को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला

मां ने 8 महीने की मासूम को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला

indore news

इंदौर, 5 जून 2025:indore news: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर में एक मां ने अपनी 8 महीने की मासूम बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

indore news: बच्ची लापता, मां टंकी के पास मिली

घटना बुधवार की है। सुबह के समय घरवालों ने देखा कि 8 महीने की बच्ची मायरा घर से लापता है। घर में हड़कंप मच गया। परिजन और मोहल्लेवाले बच्ची की तलाश में जुट गए। इस दौरान मां वर्षा पानी की टंकी के पास खड़ी होकर रो रही थी और दावा कर रही थी कि बच्ची गायब हो गई है.

शक उस वक्त गहराया जब वर्षा टंकी के ढक्कन से हटने को तैयार नहीं हुई। जब उसे जबरन हटाया गया, तो टंकी के अंदर बच्ची की लाश तैरती मिली। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दृश्य बेहद दर्दनाक था.

indore news: पारिवारिक तनाव या मानसिक अस्थिरता?

पुलिस पूछताछ में वर्षा ने बताया कि वह लंबे समय से पारिवारिक तनाव में थी। उसका कहना है कि सास-ससुर उसे बच्ची को गोद में लेने नहीं देते थे और आए दिन झगड़े होते रहते थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर हो सकती है। फिलहाल, उसकी मानसिक स्थिति की मेडिकल जांच करवाई जा रही है.

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

द्वारकापुरी थाने के प्रभारी ने जानकारी दी कि आरोपी वर्षा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही परिजनों और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है.

इलाके में मातम का माहौल

इस दर्दनाक घटना के बाद प्रजापत नगर में गम और गुस्से का माहौल है। पड़ोसियों का कहना है कि बच्ची बहुत प्यारी थी और किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि मां ही उसकी जान ले सकती है। लोगों की मांग है कि आरोपी को सख्त सजा दी जाए और मानसिक बीमारियों को लेकर भी समाज में जागरूकता फैलाई जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM