डेली कॉलेज चुनाव में बवाल, बैलेट पेपर चोरी और नियम बदलने के आरोप!पूर्व छात्रों ने प्रेस क्लब में खोला मोर्चा, बोले “कार्यकाल खत्म होने के बाद भी पदों पर जमे हैं बोर्ड सदस्य’

डेली कॉलेज चुनाव में बवाल, बैलेट पेपर चोरी और नियम बदलने के आरोप!पूर्व छात्रों ने प्रेस क्लब में खोला मोर्चा, बोले “कार्यकाल खत्म होने के बाद भी पदों पर जमे हैं बोर्ड सदस्य’

     इंदौर। इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में चुनाव प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। संस्था के पूर्व छात्रों ने वर्तमान बोर्ड पर कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद अवैध रूप से पदों पर बने रहने और चुनाव नियमों में मनमाने बदलाव करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पूर्व छात्रों ने इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए।
      पूर्व छात्रों ने आरोप लगाया कि 21 मई को नए डोनर कैटेगरी के एक पद के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं, लेकिन पूरी प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। उनका कहना है कि चुनाव का नोटिस 21 अप्रैल को जारी किया गया था। जबकि, नियमों में बदलाव की मंजूरी 24 अप्रैल को मिली। इसके बावजूद चुनाव नए नियमों के तहत कराए जा रहे हैं।

चुनाव गाइडलाइन देरी से जारी की
      पूर्व छात्रों ने आरोप लगाया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव गाइडलाइन जारी की गई, जिसके चलते एक प्रत्याशी का फॉर्म निरस्त कर दिया गया। उन्होंने चुनाव अधिकारी और बोर्ड सचिव पर भी असंवैधानिक तरीके से काम करने का आरोप लगाया। विवाद उस समय और बढ़ गया जब पोस्टल बैलेट पेपर चोरी के आरोप सामने आए। पूर्व छात्रों का दावा है कि 5 और 6 मई को भेजे गए करीब 153 पोस्टल बैलेट पेपर में से कई बैलेट कथित रूप से जबरन उठा लिए गए। देवास और पीथमपुर में बैलेट पेपर कब्जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

कार्यकाल समाप्त, पर पद नहीं छोड़ा
     पूर्व छात्रों का कहना है कि वर्तमान अध्यक्ष और बोर्ड सदस्यों का कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद वे पदों पर बने हुए हैं। मामले की शिकायत जिला प्रशासन, रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी और हाई कोर्ट तक पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM