लखनऊ और नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे समेत 3 गिरफ्तार!

लखनऊ और नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे समेत 3 गिरफ्तार!

लखनऊ। हजरतगंज के चर्चित कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा है। लखनऊ पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नागपुर पुलिस के सहयोग से मंगलवार को तीनों को नागपुर से पकड़ लिया। इन तीनों पर पचास-पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस आरोपितों को नागपुर से लखनऊ लेकर आ रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवा शर्मा हत्याकांड के संबंध में नौ अक्टूबर को उनकी मां रंजना शर्मा की तहरीर पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से ही श्रद्धा, रश्मि और दानिश लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।
जांच-पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई थी कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि श्रद्धा आगरा पहुंचने के बाद विमान के जरिए नागपुर चली गई थी। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक उसके आगरा से नागपुर जाने के पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अंततः नागपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।

गिरफ्तारी से पहले वीडियो जारी कर रही थी आरोपी
हत्याकांड के सामने आने के बाद से ही श्रद्धा दुबे के लगातार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, जिनमें वह अपनी सफाई पेश कर रही थी। एक तरफ वह वीडियो के जरिए लगातार बयान दे रही थी, तो दूसरी तरफ पुलिस और एसटीएफ की टीमें उसकी तलाश में जमीन-आसमान एक कर रही थीं। अब इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्या से जुड़े तमाम घटनाक्रम, फरार रहने के दौरान उन्हें शरण देने वाले संभावित मददगारों और उनके छुपने के ठिकानों के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM