जितनी दिल्ली में पूरे साल होती है बारिश, सिर्फ 7 दिन में मुंबई में बरस गया उतना पानी; टूट गए रिकॉर्ड

जितनी दिल्ली में पूरे साल होती है बारिश, सिर्फ 7 दिन में मुंबई में बरस गया उतना पानी; टूट गए रिकॉर्ड

मुंबई। मुंबई की बारिश ने इस साल पुराने सभी रिकार्ड्स तोड़ दिए। शहर में बीते 30 जून से 6 जुलाई के बीच इतनी बारिश हुई, जितनी कई बड़े शहरों में आम तौर पर पूरे साल में होती है। IMD की कोलाबा ऑब्जर्वेटरी ने इन सात दिनों में 882.6 mm और सांताक्रूज ने 988.8 mm बारिश दर्ज की। यह दिल्ली और पुणे की औसत सालाना बारिश से ज्यादा है और बेंगलुरु की सालाना कुल बारिश के लगभग बराबर है। तुलना के लिए, दिल्ली में औसत सालाना बारिश लगभग 774 mm होती है, जिसका मतलब है कि कोलाबा में सिर्फ एक हफ्ते में ही राष्ट्रीय राजधा की सालाना बारिश का 113% हिस्सा बरस गया।

4 जुलाई को रिकॉर्ड बारिश
बारिश पुणे के सालाना औसत 720mm से भी ज्यादा रही और बेंगलुरु के 986mm के लगभग बराबर रही। सबसे अधिक बारिश 4 जुलाई को हुई, जब कोलाबा में 265।6mm और सांताक्रूज़ में 24 घंटों में 227।7mm बारिश दर्ज की गई, यह हाल के सालों में जुलाई के सबसे ज्यादा बारिश वाले दिनों में से एक था।
म्युनिसिपल कमिश्नर अश्विनी भिड़े ने बताया कि भारी बारिश के साथ 40-50 kmph की स्पीड से लगातार हवाएं भी चल रही थीं। दोनों शहर के कुछ हिस्सों में हवा की स्पीड 70-80 kmph तक पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि सभी छह पंपिंग स्टेशन और 10 मिनी पंपिंग स्टेशन चालू थे, जहां भी पानी जमा था, वहां पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए थे।

अगले कुछ दिनों में कम होगी बारिश  
भिड़े ने कहा कि नगर प्रशासन को रिपोर्ट मिलीं जिनमें कुछ जगहों पर पानी भरने की बात कही गई थी, जैसे कि अमिताभ बच्चन के घर के बाहर, लेकिन उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट जमीनी हकीकत नहीं थीं। उन्होंने कहा, ‘हम डिजास्टर कंट्रोल रूम के जरिए इन जगहों पर नजर रख रहे थे। रिपोर्ट में बताई गई बातें मौके पर मौजूद असल हालात से मेल नहीं खाती थीं।’ गलवार को बारिश में तेजी से कमी दर्ज की गई, जिसके बाद IMD ने मुंबई के लिए अपनी चेतावनी को ऑरेंज अलर्ट से घटाकर येलो अलर्ट कर दिया। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच कोलाबा में 0.7 मिमी और सांताक्रूज में 6.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM