शराब के ठेके के बाहर डॉक्टरों का डेरा! पहले होगी सेहत की जांच, फिर मिलेगी शराब

शराब के ठेके के बाहर डॉक्टरों का डेरा! पहले होगी सेहत की जांच, फिर मिलेगी शराब

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले में इन दिनों एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। शराब की दुकान के बाहर डॉक्टरों की टीम बैठी है। यहां शराब खरीदने पहुंच रहे लोगों का पहले हेल्थ चेकअप किया जा रहा है। इतना ही नहीं, उनके ब्लड सैंपल भी लिए जा रहे हैं, ताकि लिवर और किडनी समेत दूसरी बीमारियों का पता लगाया जा सके। बीना के आगासौद रोड स्थित गांधी चौराहे की शराब दुकान का यह वीडियो चर्चा में है।
 
ठेके के बाहर लगा डॉक्टरों का कैंप
सोमवार को आबकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांधी चौराहा स्थित शराब दुकान पहुंची। यहां डॉ. धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। शराब खरीदने आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उनके ब्लड सैंपल लिए गए। प्रशासन का मकसद शराब पीने वाले लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक करना है। शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
 
जहरीली शराब से मौतों के बाद बढ़ी चिंता
सागर जिला कुछ समय पहले जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सुर्खियों में रहा था। इस मामले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद शराब के सेवन से होने वाले नुकसान और लोगों की सेहत को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई। अब इसी कड़ी में शराब दुकानों के बाहर स्वास्थ्य जांच के कैंप लगाए जा रहे हैं।
 
डॉक्टर बोले- सिर्फ जांच से नहीं चलेगा काम
प्रशासन की इस पहल पर डॉ. सर्वेश जैन ने भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शराब की लत और जहरीली शराब जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए केवल दुकान के बाहर हेल्थ चेकअप कराना काफी नहीं है। इसके लिए नशामुक्ति केंद्रों की बेहतर व्यवस्था, इलाज और काउंसलिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है।
 
ठेके के बाहर डॉक्टर, लेकिन लत से छुटकारा कैसे?
प्रशासन की पहल अपनी जगह है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि शराब की दुकान के बाहर जांच कराने से क्या शराब की लत छूट पाएगी? लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें नशे से बाहर निकालने के लिए भी ठोस कदम उठाने होंगे। क्योंकि सेहत की जांच जरूरी है, लेकिन सेहत को बिगड़ने से बचाना उससे भी ज्यादा जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM