इंदौर की फूटी कोठी मंडी पर सियासी संग्राम, कांग्रेसियों ने सब्जी खरीदी, हौसला बढ़ाया!

इंदौर की फूटी कोठी मंडी पर सियासी संग्राम, कांग्रेसियों ने सब्जी खरीदी, हौसला बढ़ाया!

इंदौर। फूटी कोठी सब्जी मंडी का विवाद अब सड़क से सियासत तक पहुंच गया है। मंडी हटाने की निगम की तैयारी के बीच मंगलवार को कांग्रेस व्यापारियों के समर्थन में मैदान में उतर आई। दूसरी ओर रहवासियों ने भी दो टूक कह दिया है कि अब क्षेत्र में मंडी नहीं लगने देंगे। ऐसे में सब्जी विक्रेताओं, रहवासियों और नगर निगम के बीच तीन तरफा टकराव की स्थिति बन गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत, पार्षद दल और कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने सब्जी विक्रेताओं से खरीदारी कर उनका हौसला बढ़ाया और आम लोगों से भी सब्जियां खरीदने की अपील की।

सब्जी वालों का आक्रोश फूटा, कांग्रेस समर्थन में
नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने आरोप लगाया कि व्यापारियों को मंडी लगाने का भरोसा देकर अब उनका रोजगार छीना जा रहा है। महापौर और भाजपा सरकार की कार्रवाई से गरीब परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने साफ कहा कि यह केवल सांकेतिक विरोध नहीं है, मंडी नियमित रूप से लगेगी। निगम को व्यापारियों से किया वादा निभाना चाहिए।

मंडी से रोजाना परेशानी
इधर रहवासी मंडी हटाने की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि शाम होते ही सड़क पर भीड़ और अतिक्रमण से आवागमन मुश्किल हो जाता है। लाउडस्पीकर का शोर, महिलाओं से अभद्र व्यवहार, टमाटर फेंकने की घटनाएं और नशाखोरी जैसी शिकायतों से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती है। रहवासियों के मुताबिक, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद निगम ने मंडी शिफ्ट करने की तैयारी शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM