इंदौर में ई-रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 15 अप्रैल, फिर होगी सख्ती!

इंदौर में ई-रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 15 अप्रैल, फिर होगी सख्ती!

अब तक 5500 रजिस्ट्रेशन, 3000 बाकी, ई-रिक्शाओं 4 रंग में बांटे!

इंदौर। शहर में ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 15 अप्रैल अंतिम तारीख तय की गई है। तय समय सीमा के बाद बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार सभी ई-रिक्शा संचालकों को 15 अप्रैल तक पंजीयन कराने का समय दिया गया है। इसके बाद बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई के साथ जब्ती भी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ‘पहले आओ-पहले पाओ‘ के आधार पर जारी है। अब तक करीब साढ़े 5 हजार ई-रिक्शाओं का पंजीयन किया जा चुका है, जबकि लगभग 3 हजार वाहन अभी भी रजिस्ट्रेशन से बाकी हैं।

चार जोन में शहर बांटा
ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ई-रिक्शाओं के संचालन को सुचारू बनाने के लिए उन्हें चार अलग-अलग जोन में विभाजित किया है। प्रत्येक जोन के अनुसार ई-रिक्शा संचालित होंगे, जिससे यातायात प्रबंधन बेहतर किया जा सके। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस ने पहले ई-रिक्शा संचालकों और एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की थी, जिसमें जोनवार संचालन का निर्णय लिया गया।

जोन के अनुसार रंग तय
ई-रिक्शाओं की पहचान आसान बनाने के लिए उनकी छत के रंग जोन के अनुसार निर्धारित किए गए हैं! जोन 1: नीला (ब्लू), जोन 2: पीला (येलो), जोन 3: लाल (रेड), जोन 4: सफेद (व्हाइट)

यहां होंगे रजिस्ट्रेशन

  • जोन 1 और 4: ट्रैफिक थाना पश्चिम (महू नाका)
  • जोन 2 और 3: ट्रैफिक थाना पूर्व (एमटीएच कंपाउंड)
    पंजीयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पुलिस विभाग की ओर से एक अधिकारी या कर्मचारी तैनात किया जाएगा।

व्यवस्था सुधारने की पहल
ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि इस व्यवस्था से शहर में ई-रिक्शा संचालन व्यवस्थित होगा और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। साथ ही यात्रियों को भी बेहतर और सुरक्षित सुविधा मिल सकेगी। प्रशासन ने सभी ई-रिक्शा संचालकों से अपील की है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM