वैवाहिक विवाद सुलझने के बाद भी एफआईआर जारी रखना कानून का दुरुपयोग, हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी!

जबलपुर। घरेलू हिंसा और वैवाहिक विवाद में जब दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो चुका हो, तो इसके बाद भी आपराधिक मामला जारी रखना कानून का दुरुपयोग और प्रताड़ना है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में दर्ज एफआईआर को निरस्त करते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला … Read more

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को सुप्रीम कोर्ट ने दी सरेंडर करने की सलाह, जमानत पर फैसला आज!

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने सोनम के वकील को सुझाव दिया कि वह आत्मसमर्पण कर जांच में सहयोग करे। मामले में अगली सुनवाई आज 23 जुलाई को होगी, जहां यह तय किया जाएगा कि सोनम की जमानत … Read more

अपशब्द और गाली-गलौज अश्लीलता नहीं, आपत्तिजनक भाषा पर सुप्रीम कोर्ट ने पलटा सजा का फैसला!

नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत ने एक बेहद महत्वपूर्ण कानूनी व्याख्या करते हुए स्पष्ट किया है कि केवल अपशब्दों, अभद्र भाषा या तीखी गालियों का इस्तेमाल करना अश्लीलता की श्रेणी में नहीं आता, चाहे वे शब्द सुनने में कितने भी बुरे क्यों न लगें। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल और जस्टिस विपुल एम … Read more

29 माह बाद घर पहुंची विनोद यादव की निशानी, नौकरी का सपना दिखाकर एजेंटों ने भेजा रूस, शव की जगह कपड़ों और कागजों की पोटली आई! 

घोसी (मऊ)। रूस-यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वाले घोसी कोतवाली क्षेत्र के चंद्रापार गांव निवासी 43 वर्षीय विनोद यादव की निशानी 29 माह बाद शनिवार को उनके पैतृक घर पहुंची। भारतीय दूतावास के माध्यम से भेजी गई कपड़ों और जरूरी दस्तावेजों की पोटली जैसे ही परिजनों के हाथों में पहुंची, पूरा परिवार बिलख उठा। गांव … Read more

धार में प्रवेशोत्सव के बीच बड़ी लापरवाही, 12वीं पास करने के बाद 11,626 छात्र कॉलेज नहीं पहुंचे, 352 ने छोड़ी स्कूली पढ़ाई!

धार। जिले में एक तरफ जहां स्कूलों और कॉलेजों में प्रवेशोत्सव के कार्यक्रमों के साथ नए छात्रों का स्वागत किया जाता रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय शिक्षा व्यवस्था की एक गंभीर सच्चाई उजागर हुई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले के 11,626 छात्र-छात्राएं 12वीं की परीक्षा पास करने के बावजूद कॉलेज तक नहीं पहुंच सके। … Read more

हिरासत से रिहाई के बाद बोले राहुल गांधी ‘देश के नौजवानों से जुड़े मुद्दों पर संसद में खुली बहस हो!’

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर छात्रों के हक की आवाज उठाने पर पुलिस हिरासत में लिए गए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की रिहाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा कुछ समय के लिए हिरासत में रखे जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन … Read more

भूमि अधिग्रहण, मुआवजे को लेकर किसानों का भोपाल कूच रोका, आंसू गैस और वॉटर कैनन चली, किसान सड़क पर धरने पर!

इंदौर। पश्चिमी रिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सोमवार को इंदौर में बड़ा टकराव देखने को मिला। 39 गांवों के किसान ट्रैक्टरों और चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ भोपाल कूच के लिए निकले थे। किसानों का उद्देश्य मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को चार गुना मुआवजे की मांग का … Read more

नशामुक्ति का संदेश, 8534 लोगों की मानव शृंखला ने अपना रिकॉर्ड तोड़ा, अभियान के तहत युवाओं ने लिया संकल्प

इंदौर। शहर ने अब सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी एक नया अध्याय जोड़ दिया। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत रविवार सुबह नेहरू स्टेडियम में 8534 से अधिक लोगों ने हाथों में हाथ थामकर विशाल मानव श्रृंखला बनाई और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।इस आयोजन … Read more

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, कहा कि अदालतें राजनीति का मंच नहीं, एसआईटी गठन और जांच पर जोर

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित हेराफेरी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया है। शीर्ष अदालत ने सॉलिसिटर जनरल को निर्देश दिया है कि वे इस बात की जानकारी लें कि क्या गबन के इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया जा सकता है।इसके साथ … Read more

कोर्ट के सामने कार्यपालिका पंगु, जमीन धोखाधड़ी मामले में हाईकोर्ट ने कलेक्टर का फैसला पलटा!

कलेक्टर को पुलिस जांच और क्लोजर रिपोर्ट पर दखल देने का हक नहीं इंदौर। हाई कोर्ट ने साफ लफ्जों में कहा है कि किसी भी क्रिमिनल केस में पुलिस द्वारा तैयार की गई क्लोजर रिपोर्ट को वापस लेने या मामले की री-इन्वेस्टिगेशन कराने का कानूनी अधिकार जिला कलेक्टर के पास नहीं है। जस्टिस जेके पिल्लई … Read more