आईपीएल में आरसीबी की लगातार दूसरी खिताबी जीत, गुजरात टाइटंस को फाइनल में मात दी, प्रशंसकों को जीत का तोहफा!

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। बीते साल 17 साल लंबे इंतजार के बाद अपना पहला खिताब जीतने वाली बेंगलुरु की टीम ने इस बार भी अपनी बादशाहत कायम रखी। हालांकि, पिछले साल की खिताबी … Read more

‘ब्रिक्स कृषि सम्मेलन’ के लिए इंदौर में तैयारी शुरू, अफसरों का बस निरीक्षण-कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का अनुभव और नवाचार दुनिया के सामने रखेगा

इंदौर। यहां आगामी 9 से 13 जून तक होने जा रहे ‘ब्रिक्स कृषि सम्मेलन’ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कृषि विषय पर आयोजित होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इंदौर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और देश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री, … Read more

कम ब्याज पर लोन का झांसा देकर हरिद्वार की महिला ने इंदौर में ₹28 लाख ठगे, मिलने आई, तो पुलिस ने दबोचा!

इंदौर। स्टेट साइबर पुलिस ने कम ब्याज पर लोन दिलाने का लालच देकर 28 लाख से अधिक की ठगी करने वाली एक महिला को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने डॉक्टर से अलग-अलग बहानों से रकम ऐंठती रही और बाद में फरार हो गई थी। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही … Read more

त्विशा मामले में जांच के पहले ही दिन सीबीआई का कड़ा रुख, अधूरी केस डायरी पर एसआईटी को फटकार!

भोपाल। बहुचर्चित त्विशा शर्मा मौत मामले की कमान संभालते ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने स्थानीय विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्यशैली पर गंभीर नाराजगी जताई है। मंगलवार को जब जांच के पहले दिन एसआईटी ने सीबीआई को केस डायरी सौंपी, तो उसमें बड़े पैमाने पर कमियां और लापरवाही सामने आईं। सूत्रों से मिली जानकारी … Read more

हनीट्रैप की आरोपी रेशू चौधरी ने डिलीवरी बॉय से की ठगी, उसने एसपी से लगाई गुहार ‘मेरे पैसे दिलाइए!’ 

   इंदौर। चर्चित हनी ट्रैप पार्ट-2 मामले की मुख्य आरोपी और कथित मिस्ट्री गर्ल रेशू चौधरी एक बार फिर विवादों में घिर गई। इस बार उस पर ऑनलाइन मंगाए गए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ कथित धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद सागर में उसकी पुरानी गतिविधियों को लेकर भी … Read more

वैवाहिक विवादों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, सामान्य आरोपों के आधार पर पति के हर रिश्तेदार पर नहीं चलेगा आपराधिक केस!

नई दिल्ली। वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों को लेकर उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की है, जिसमें अदालत ने कहा कि केवल सामान्य और अस्पष्ट आरोपों के आधार पर पति के हर रिश्तेदार के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि घरेलू हिंसा और उत्पीड़न की शिकायतों को … Read more

पुराने इंदौर के मकानों के नीचे से गुजरेगी मेट्रो ट्रेन, जर्मनी और थाईलैंड से आ रहीं खुदाई की मशीनें!

इंदौर। शहर की जमीन के नीचे से मेट्रो ट्रेन को चलाने की ऐतिहासिक तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी। सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक रेल सुरक्षा आयुक्त से हरी झंडी मिलने के बाद अब भूमिगत मार्ग के निर्माण कार्य को नई गति मिलने वाली है। इस बेहद जटिल काम को अंजाम देने के लिए … Read more

ट्विशा मर्डर केस: रसूख, रहस्य और न्याय की लड़ाई के बीच CBI जांच की मांग तेज

भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब महज़ घरेलू विवाद नहीं रहा, बल्कि इसने पूरे प्रशासनिक और कानूनी तंत्र को झकझोर कर रख दिया। नोएडा की एक होनहार एमबीए ग्रेजुएट, पूर्व मिस पुणे प्रतियोगी और योग शिक्षिका ट्विशा ने बड़े अरमानों के साथ भोपाल के एक रसूखदार परिवार में कदम रखा था। लेकिन, … Read more

फर्जी आईएएस विप्रा शर्मा का महाजाल, रिश्तेदारों से लेकर ड्राइवर तक को ठगा, 28 एफआईआर

     बरेली। सरकारी सेवा में उच्च पद दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की चपत लगाने वाली फर्जी प्रशासनिक अधिकारी विप्रा शर्मा और उसके परिवार का जाल पूरे उत्तर प्रदेश में फैल चुका था। इस गिरोह ने ठगी की अंधी दौड़ में अपने सगे-संबंधियों तक को नहीं बख्शा। हाल ही में पुलिस के पास पहुंचे नए … Read more

मध्यप्रदेश में तबादलों पर लगी रोक हटेगी, सरकार ने जारी की नई व्यवस्था

एक जून से शुरू होगी प्रक्रिया, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कर्मचारियों को विशेष सुविधा      भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए नई तबादला व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तैयार प्रारूप पर लंबे … Read more