ईडी ने इंदौर नगर निगम अधिकारी की 1.06 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की परिजनों के नाम खरीदी गई अचल संपत्तियां पीएमएलए के तहत अटैच, जांच जारी

इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई की। इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार और उनके परिवार के नाम दर्ज 1.06 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित … Read more

सुप्रीम कोर्ट की जन सुराज को फटकार, प्रसिद्धि पाने के लिए अदालत का इस्तेमाल न करें

​नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को रद्द करने की मांग लेकर पहुंची प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी को उच्चतम न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने न केवल याचिका पर विचार करने से मना कर दिया, बल्कि तीखी टिप्पणी करते हुए पार्टी की नीयत पर भी सवाल उठाए। अंततः, न्यायालय … Read more

एमपी कांग्रेस का ‘मिशन सक्रियता’ तीन दिनों तक भोपाल में सजेगी बैठकों की चौपाल

भोपाल। ​मध्य प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन को और पुख्ता करने के लिए कांग्रेस आज से तीन दिनों के गहन विचार-विमर्श के दौर में जुट गई है। 7 से 9 फरवरी तक चलने वाली इन बैठकों का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी कर रहे हैं। इन बैठकों का एजेंडा महज औपचारिकता न होकर, संगठन को … Read more

इंदौर एयरपोर्ट : समर शेड्यूल में नासिक और उदयपुर की उड़ानें बंद, इंडिगो ने हाथ खींचे

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए आने वाला ‘समर शेड्यूल’ निराशाजनक खबर लेकर आया है। मार्च के अंत से लागू होने वाली नई समय-सारणी में इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से नासिक और उदयपुर के बीच अपनी उड़ानें बंद करने का फैसला किया है। ​वेबसाइट से बुकिंग हटी, शेड्यूल … Read more

बजट 2026: क्या कम होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत?

MP breaking newsMadhya Pradesh local newsHindi news MPMP latest updatesMP News LiveMP Congress newsMP BJP newsMP government loanMP election updatesCongress vs BJP MP

नई दिल्ली। ​केंद्रीय बजट 2026 से पहले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कटौती की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मध्यम वर्ग और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को उम्मीद है कि सरकार तेल की कीमतों पर टैक्स का बोझ कम कर सकती है। ​पेट्रोलियम मंत्री का बयान हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिया है … Read more

महाकाल मंदिर में VIP प्रवेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ठुकराई, कहा ‘भगवान के सामने कोई वीआईपी नहीं!’

Mahakal Temple VIP entry, महाकाल मंदिर वीआईपी प्रवेश, Supreme Court Mahakal verdict, सुप्रीम कोर्ट महाकाल फैसला, Ujjain Mahakal case, उज्जैन महाकाल मामला, VIP darshan controversy, वीआईपी दर्शन विवाद, Equality before God, भगवान के सामने समानता, Temple management policy, मंदिर प्रबंधन नीति

हाई कोर्ट में खारिज होने के बाद इस मसले को सुप्रीम कोर्ट तक लाया गया  नई दिल्ली। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी प्रवेश नीति को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। अदालत ने साफ कहा कि महाकाल के सामने कोई वीआईपी नहीं है और न्यायालय मंदिर प्रबंधन में … Read more

‘जाति जनगणना’ के मुद्दे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए, हाउस लिस्टिंग का प्रश्न आपत्तिजनक

Caste Census 2027: Congress Questions Modi Govt Forms

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सभी पार्टियों से बातचीत की जाए नई दिल्ली। जाति जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार की घेरेबंदी की कोशिश की है। पार्टी ने कहा कि जनगणना के पहले चरण यानी मकानों की सूची बनाने (हाउस लिस्टिंग) के लिए जो सवाल तैयार किए गए, वे सरकार की … Read more

यूजीसी के नए ‘समता नियमों’ से सवर्ण समाज आशंकित, इससे SC/ST और OBC को कितना फायदा 

https://newspointmp.com/

जानिए क्या है यूजीसी का नया नियम, जिसका विरोध हो रहा, केंद्र इसका रास्ता निकालने में जुटा   नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी ) के नए समता नियमों को वैसे तो उच्च शिक्षण संस्थानों से भेदभाव को मिटाने के लिए लाया गया था लेकिन सवर्ण समाज इन नियमों के दुरुपयोग होने को लेकर जिस आशंकित … Read more

मध्यप्रदेश समेत 13 राज्यों का मौसम आज बदलेगा, बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई

60 किमी की स्पीड से हवा चलेगी, बुधवार को भी मौसम बिगड़ेगा, मौसम विभाग का अलर्ट नई दिल्ली। मंगलवार को फिर शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। भारी बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश समेत 13 राज्यों में भारी … Read more

दुल्हन की विदाई हुई, रात में दर्द उठा और और उसने बेटी को जन्म दिया

दुल्हन की विदाई हुई, रात में दर्द उठा और और उसने बेटी को जन्म दिया अजीमनगर में इस चौंकाने वाली घटना के बाद हड़कंप, पुलिस में शिकायत नहीं की गई रामपुर (उत्तर प्रदेश) । अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के एक दिन बाद युवती के बच्ची को जन्म दिए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पहली ही रात में नवजात के जन्म की खबर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिससे यह मामला चर्चा और कौतूहल का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार, गांव की एक युवती का पड़ोस के गांव के एक युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इस संबंध की जानकारी थी और लगभग 6 माह पूर्व दोनों का रिश्ता भी तय कर दिया गया था। इसके बावजूद किसी कारणवश विवाह की औपचारिकता पूरी नहीं हो सकी। मंगेतर पर शादी के लिए दबाव शुक्रवार को युवती मुरसैना चौकी पहुंची, जहां उसने अपने मंगेतर पर शादी के लिए दबाव बनाया। इस दौरान मामला पुलिस तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन चौकी पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद आपसी सहमति से मामले को सुलझाने पर राजी बन गई। आपसी समझौते से विवाह करने का निर्णय शनिवार को गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में दोनों पक्षों ने आपसी समझौते से विवाह करने का निर्णय लिया। पंचायत के निर्णय के बाद शनिवार शाम करीब आठ बजे युवक अपनी मंगेतर को लेकर ससुराल से विदा कराकर अपने घर ले गया। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे युवती को अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजन पहले कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवती की हालत बिगड़ने लगी। घबराए परिजनों ने तत्काल गांव के पास ही रहने वाली एक महिला चिकित्सक को बुलाया। प्राथमिक उपचार के दौरान कुछ ही देर में युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। सुबह होते-होते पूरे गांव में फैल गई नवजात के जन्म की सूचना मिलते ही परिवार के लोग सकते में आ गए। देर रात की यह खबर सुबह होते-होते पूरे गांव में फैल गई। अगले दिन सुबह युवती के घर के बाहर महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस अप्रत्याशित घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करता नजर आया। परिजनों के अनुसार, युवती और नवजात बच्ची दोनों की हालत सामान्य है। चिकित्सक द्वारा आवश्यक देखभाल की जा रही है। पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना सामाजिक दृष्टि से चौंकाने वाली है और गांव में लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रहेगी। वहीं पुलिस का कहना है कि जब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं होती, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अजीमनगर में इस चौंकाने वाली घटना के बाद हड़कंप, पुलिस में शिकायत नहीं की गई  रामपुर (उत्तर प्रदेश) । अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के एक दिन बाद युवती के बच्ची को जन्म दिए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पहली ही रात में नवजात के जन्म की खबर … Read more