T20 Trophy को मंदिर ले जाने पर कीर्ति आजाद भड़के, भज्जी ने जवाब दिया!

T20 Trophy को मंदिर ले जाने पर कीर्ति आजाद भड़के, भज्जी ने जवाब दिया!

T20 Trophy को मंदिर ले जाने पर Kirti Azad भड़के, Harbhajan Singh ने दिया करारा जवाब

जहां-जहां मन करता जाए खेल को धर्म के रंग से नहीं देखना चाहिए!

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप के रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखा गया। लेकिन, इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी के मौजूदा सांसद कीर्ति आजाद का एक पोस्ट चर्चा का विषय बन गया।

कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पोस्ट में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और आईसीसी चीफ जय शाह पर तंज कसा। इसके बाद क्रिकेट जगत में एक नया बवाल खड़ा हो गया। अब कीर्ति आज़ाद के बयान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (भज्जी) ने पलटवार किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपनी राय व्यक्त की।

विवादित सोशल मीडिया पोस्ट

कीर्ति आजाद ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा ‘टीम इंडिया पर शर्म आती है! जब हमने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता था, तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई खिलाड़ी थे। हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत (हिंदुस्तान) में लाए थे। आखिर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं?।’

कीर्ति आजाद सूर्या पर तंज किया

कीर्ति आजाद ने आगे पोस्ट में लिखा ‘यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है। सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं! सिराज ने कभी ट्रॉफी को मस्जिद में नहीं ले गए। संजू ने कभी इसे चर्च में नहीं ले गए। संजू ने टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। यह ट्रॉफी हर धर्म के 1.4 अरब भारतीयों की है, किसी एक धर्म की जीत का जश्न मनाने की जगह नहीं।’

हरभजन सिंह ने यह कहा

कीर्ति आजाद के तंज भरे पोस्ट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने जवाब देते हुए कहा ‘भारत बहुत ही शानदार खेला है। सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं। जहां-जहां मन करता जाएं मंदिर भी जाए, मंदिर जाए, गुरुद्वारा जाए। खेल को धर्म के रंग से नहीं देखना चाहिए। जिस प्रकार से उत्साह था यह नहीं कह सकते हैं कि हिन्दू है यह मुस्लिम है उत्साह में इस प्रकार से नहीं बोलना चाहिए।

हम सभी धर्म की इज्जत करते हैं खिलाड़ी हर धर्म की इज्जत करता है। टीम ने डेढ़ 2 साल के अंदर बहुत मेहनत की गौतम गंभीर को बहुत आलोचना झेली, लेकिन आखिरकार उन्हें सफलता मिली बहुत-बहुत उसके लिए उन्हें और टीम को शुभकामनाएं।’

गिरिराज सिंह ने यह कहा

कीर्ति आजाद के तंज भरे पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा ‘भारत सनातनियों से जुड़ा हुआ देश है अगर उन्होंने ऐसा किया तो भारत का सामान किया है । भारत की पहचान सनातन से क्रिश्चियन और मुसलमान से नहीं है।’

यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और  NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM