अस्पताल में नाबालिग से हैवानियत, पिता बोले- आरोपियों को मेरे हवाले कर दो

अस्पताल में नाबालिग से हैवानियत, पिता बोले- आरोपियों को मेरे हवाले कर दो

Rewa News

Rewa News, 11 जून 2025: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल संजय गांधी अस्पताल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि अस्पताल परिसर में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक नाबालिग लड़की के साथ तीन कर्मचारियों ने गैंगरेप किया। यह वारदात अस्पताल के ईएनटी विभाग और किचन के बीच बने सुनसान गलियारे में अंजाम दी गई।

Rewa News: अभी तक FIR नहीं, पीड़िता से संपर्क की कोशिश में पुलिस

रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी कुछ अपुष्ट सूत्रों के माध्यम से मिली है, लेकिन अभी तक पीड़िता या परिजनों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस पीड़िता और उसके परिवार से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।

पीड़िता के पिता का आक्रोश: “सरकार सजा नहीं दे पा रही तो मुझे सौंप दो आरोपी”

इस मामले में पीड़िता के पिता ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा, “मेरी बेटी के साथ गलत हुआ है। मैं आरोपी महेंद्र तिवारी की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करता हूं। अगर सरकार और प्रशासन दोषियों को सजा नहीं दे पा रहे हैं तो उन्हें मेरे हवाले कर दें, मैं खुद सजा दूंगा।”
उन्होंने बताया कि वे घटना के समय छत्तीसगढ़ में थे और अब रीवा लौट रहे हैं।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि लड़की अपनी मां के साथ अस्पताल आई थी और गायनी वार्ड में भर्ती थी। उन्होंने कहा, “हमें जानकारी मिली कि 2 लोगों ने बच्ची के साथ ज्यादती की। हमने पुलिस को सारे साक्ष्य सौंप दिए हैं। दो वार्ड बॉय और एक गार्ड को हिरासत में लिया गया है।”

डॉ. मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने में करीब 6-7 घंटे की देरी हुई, जिसके लिए मेडिकल ऑफिसर सौरभ गोयल को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।

Rewa News: CCTV फुटेज से सामने आया सच?

इस बीच एक CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें एक लड़की को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए दिखाया गया है। दावा है कि यह वही पीड़िता है और उसे ले जाने वाले वही आरोपी कर्मचारी हैं। वीडियो में दिखाई देता है कि आरोपी उसे अस्पताल के एक अन्य विभाग के सामने छोड़कर भाग जाते हैं।

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि उन्हें अस्पताल प्रबंधन से इस घटना की जानकारी मिली है और पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM