सीमेंट से भरा ट्रक ऑटो पर पलटा, गंगा स्नान से लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत

सीमेंट से भरा  ट्रक ऑटो पर पलटा, गंगा स्नान से लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत

rewa news

rewa news: रीवा: 5 जून 2025: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो पर सीमेंट पिलर से लदा एक बल्कर ट्रक पलट गया। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जिनमें चार मासूम बच्चे, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

rewa news: ओवरटेक करने की कोशिश से हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा यूपी-एमपी बॉर्डर स्थित सोहागी घाटी में उस समय हुआ जब बल्कर ट्रक ने ओवरटेक की कोशिश की। तेज रफ्तार और संकरी सड़क के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे ऑटो पर पलट गया। ऑटो में सवार सभी लोग रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र के नईगढ़ी गांव के रहने वाले थे।

घायल लोगो को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सोहागी पहाड़ से टोल प्लाजा तक तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद क्लीयर किया गया।

एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। एक अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा, जबकि दो की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की ज़िम्मेदारी किसकी ?

फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने कहा, “हमारी प्राथमिकता घायलों को तुरंत उपचार दिलाना है। हादसे की जांच की जा रही है कि लापरवाही किसकी थी—ट्रक चालक की, सड़क की स्थिति की या अन्य किसी वजह से यह दुर्घटना हुई।”

रीवा में हुआ यह हादसा न सिर्फ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का नतीजा है, बल्कि यह हमारी सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, पर परिजनों को राहत और पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM