PM के कार्यक्रम में दिखेगा नारी सम्मान: मंच पर महिला मंत्री, दीवारों पर नायिकाओं की तस्वीरें

PM के कार्यक्रम में दिखेगा नारी सम्मान: मंच पर महिला मंत्री, दीवारों पर नायिकाओं की तस्वीरें

Pm modi in Bhopal

Pm modi in Bhopal: 29 मई: 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान सम्मेलन को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में दो लाख महिलाएं शामिल होंगी। इसे देवी अहिल्याबाई महिला महाशक्ति महासम्मेलन नाम दिया है। सम्मेलन में भोपाल और आसपास के 4 संभागों से ही ज्यादातर महिलाएं बुलाई जाएंगी।

Pm modi in Bhopal: अधिकांश महिलाएं इन चार संभागों से आएंगी

 चार संभागों पर इसलिए फोकस किया गया है क्योंकि, रीवा, शहडोल, जबलपुर से भोपाल की दूरी ज्यादा है। और पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे ही भोपाल पहुंच जांएगे। वे करीब डेढ़ घंटे तक महिला सम्मेलन में शामिल रहेंगे। ऐसे में महिलाओं को आने-जाने में ज्यादा परेशानी न हो इसलिए नजदीक के जिलों से महिलाओं को बुलाने पर फोकस किया जाएगा।

जंबूरी मैदान पर होने वाले महिला सम्मेलन में भोपाल संभाग के साथ ही सागर, इंदौर, उज्जैन संभाग से अधिकांश महिलाएं शामिल होंगी। प्रदेश के दूसरे जिलों से स्व सहायता समूहों की सदस्य, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी जैसे काम करने वाली महिलाएं सम्मेलन में शामिल होंगी।

महिला सम्मेलन में देवी अहिल्या, कर्नल कुरैशी और व्योमिका सिंह के कटआउट

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का देश में पहला महिला सम्मेलन है। इस महिला सम्मेलन में देवी अहिल्या बाई होल्कर के साथ ही कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ सेना की वर्दी में पीएम मोदी के कटआउट नजर आएंगे।

Pm modi in Bhopal: दिग्गज मंत्री अपने इलाके के बडे़ कार्यक्रमों में रहेंगे

 पीएम मोदी भोपाल के महिला सम्मेलन के मंच से ही दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे इंदौर मेट्रो के वर्चुअल करने के साथ ही कई जिलों में विकास, कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ मंत्री अपने इलाके में होने वाले बडे़ कार्यक्रमों में मौजूद रह सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर मेट्रो के लोकार्पण कार्यक्रम में इंदौर में शामिल होंगे। वहीं डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला सतना एयरपोर्ट के कार्यक्रम में और कृषि मंत्री व दतिया के प्रभारी मंत्री एदल सिंह कंसाना दतिया एयरपोर्ट के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल रह सकते हैं।

मंत्री तुलसी सिलावट और उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल रह सकते हैं। हालांकि, कौन से मंत्री किस जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे इसको लेकर आज स्थिति साफ होगी।

बीजेपी ने 7 महिलाओं का कोर ग्रुप बनाया

पीएम मोदी के महिला सम्मेलन के लिए बीजेपी ने सात महिला नेत्रियों का कोर ग्रुप बनाया है। इसमें बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद माया नारोलिया, मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना जाचक, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भक्ति शर्मा सहित कुल सात महिला नेत्रियों को शामिल किया है।

महिला सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए दो सौ महिला टीम लीडर्स का चयन किया है। इन महिलाओं को 14 प्रकार के कामों की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिसमें मंच व्यवस्था, भोजन, पानी, ग्रीन रूम, सुरक्षा, स्वागत, ट्रेफिक, बैठक व्यवस्था जैसे 14 कामों में लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM