दिग्विजय-सिंघार की दो घंटे की बंद कमरे में सियासी बैठक, कांग्रेस में मंथन और रणनीति पर चर्चा

दिग्विजय-सिंघार की दो घंटे की बंद कमरे में सियासी बैठक, कांग्रेस में मंथन और रणनीति पर चर्चा

New political chemistry

New political chemistry: 27 जून 2025: मध्य प्रदेश की सियासत में गुरुवार शाम एक अहम मोड़ देखने को मिला जब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से उनके सरकारी निवास पर मुलाकात की, यह पहला मौका था जब दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब दो घंटे तक लंबी बातचीत हुई.

New political chemistry: कांग्रेस के सियासी गलियारों में चर्चा   

यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान चल रहा है और जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर गहन मंथन चल रहा है, इसके साथ ही युवा कांग्रेस के चुनाव भी पार्टी के भीतर हलचल पैदा कर रहे हैं, ऐसे में दो प्रमुख नेताओं की यह मुलाकात कांग्रेस के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है.

सिंघार बोले – दिग्विजय सिंह का अनुभव प्रेरणादायक

मुलाकात के बाद उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,”मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह जी से भोपाल स्थित निवास पर सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया,

2028 में कांग्रेस सरकार के गठन पर चर्चा

इस महत्वपूर्ण चर्चा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की भूमिका और 2028 में कांग्रेस सरकार के गठन को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ, इस बयान से साफ है कि यह केवल शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि पार्टी के भविष्य को लेकर गंभीर रणनीतिक चर्चा भी थी.

New political chemistry: विदाई भी बनी सुर्खी

इस मुलाकात के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिग्विजय सिंह खुद उमंग सिंघार को उनकी गाड़ी तक छोड़ने आए, वीडियो में सिंघार उन्हें हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह गर्मजोशी के साथ उन्हें विदा करते हैं, तस्वीरों में भी दोनों नेताओं के बीच आत्मीयता और सियासी तालमेल साफ नजर आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM