NEET UG के रिजल्ट पर संतोषजनक जवाब ना देने पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, एग्जाम के दौरान इंदौर में चली गई थी बिजली

NEET UG के रिजल्ट पर संतोषजनक जवाब ना देने पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, एग्जाम के दौरान इंदौर में चली गई थी बिजली

 NEET UG Result

NEET UG Result :19 मई:  NEET UG के रिजल्ट में सोमवार को एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान NTA की तरफ से जवाब पेश किए गए. इंदौर में 4 मई को तेज हवा-आंधी के कारण 11 सेंटर्स के 600 से ज्यादा छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई थी. बिजली गुल होने के कारण अंधेरे में स्टूडेंट्स पेपर भी नहीं पढ़ पा रहे थे. जिसके कारण उनका पेपर बिगड़ गया था.

NEET UG Result: रिजल्ट पर लगाई रोक संतोषजनक जवाब ना देने पर

इस मामले में शनिवार को पांच अन्य याचिकाएं लगाई गईं, जिन्हें मर्ज कर लिया गया था. ऐसे में 15 से ज्यादा याचिकाओं की एक साथ सुनवाई हो रही है. पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कोर्ट ने यूजी के अंतरिम परिणाम पर रोक लगा दी थी. कोर्ट ने कहा था कि अंतिम फैसला होने तक रिजल्ट जारी न किया जाए.

30 जून तक देना है जवाब

याचिकाकर्ता के वकील मृदुल भटनागर ने बताया कि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने एनटीए, बिजली कंपनी और परीक्षा केंद्र को नोटिस जारी किए हैं. 30 जून तक सभी को जवाब पेश करना होगा. 4 मई को मध्यप्रदेश के 30 शहरों में हुई इस परीक्षा में करीब ढाई लाख छात्र शामिल हुए थे.

प्रदेश भर में ढाई लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

4 मई को मध्यप्रदेश के इंदौर समेत 30 शहरों में NEET UG की परीक्षा का आयोजन हुआ था. जिसमें लगभग ढाई लाख छात्र शामिल हुए थे. इंदौर में 49 केंद्रों पर करीब 27 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. लेकिन इस दौरान तेज आंधी और बारिश के कारण 11 सेंटर्स पर बिजली चली गई और अंधेरा छा गया. इसके बाद अंधेरे में ही छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM