36 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, हवा 60Km/घंटा की रफ्तार से बहेगी

36 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, हवा 60Km/घंटा की रफ्तार से बहेगी

Kharif Crops MSP

MP Weather Alert: 30 मई: मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर समेत 36 जिलों में अलर्ट जारी किया है। नरसिंहपुर समेत 6 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी। नौतपा के छठवें दिन, शुक्रवार को भी मध्यप्रदेश में बारिश होगी। इससे पहले गुरुवार को 10 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहा।

MP Weather Alert: नौतपा के पांचवें दिन भी आंधी-बारिश

आम तौर पर नौतपा के दौरान प्रदेश में भीषण गर्मी का असर रहता है। कई जिलों में पारा 48 डिग्री के पार पहुंच जाता है, लेकिन इस बार आंधी-बारिश का दौर जारी है। पिछले पांच दिन (25 से 29 मई तक) कई जिलों में तेज आंधी चली और बारिश हुई।

वहीं, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। ग्वालियर, खजुराहो, गुना, टीकमगढ़, शिवपुरी और रतलाम में ही पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। ग्वालियर, ग्वालियर और गुना में सबसे ज्यादा 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 41.5 डिग्री, शिवपुरी में 41 डिग्री और रतलाम में पारा 40 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.5 डिग्री, इंदौर में 36.3 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूरे मई में आंधी-बारिश

 इस साल गर्मी के सीजन में बारिश वाला मौसम है। मई में लगातार 29 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है। हालांकि, 26 अप्रैल से ही मौसम बदल गया था और आंधी-बारिश हो रही थी। कुछ जिलों में तो ओले भी गिर चुके हैं। इससे पहले साल 2023 में मई में 20 दिन बारिश हुई, लेकिन पानी पूरे महीने ही गिरा था, लेकिन लगातार नहीं। मौसम विभाग ने 2 जून तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM