MP के छात्र की गुजरात आश्रम में मौत: इलाज में देरी, सीसीटीवी में कैद हुई लापरवाही

MP के छात्र की गुजरात आश्रम में मौत: इलाज में देरी, सीसीटीवी में कैद हुई लापरवाही

mp student dies in gujarat

mp student dies in gujarat, 28 मई 2025– गुजरात के नवसारी जिले स्थित तपोवन आश्रमशाला में मध्यप्रदेश के एक 13 साल के छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, छात्र मेघ शाह को रात में सीने में तेज दर्द हुआ, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी जान चली गई.

घटना 24 मई की रात करीब 1 बजे की है. मेघ शाह मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के खेतिया कस्बे का रहने वाला था और हाल ही में नवसारी की आश्रमशाला में आयोजित एक्स्ट्रा क्लास के लिए आया था.

दर्द की शिकायत को लिया हल्के में, छात्र तड़पता रहा

छात्र ने रात में सीने में दर्द की शिकायत हॉस्टल सहायक हर्षद राठवा से की थी. सहायक ने इसे सामान्य समस्या समझते हुए छात्र को अपनी गोद में संभाले रखा और एसिडिटी की दवा दी. पूरी रात छात्र तड़पता रहा, लेकिन अस्पताल नहीं ले जाया गया.

सुबह हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरी जांच में सामने आया कि मौत हार्ट अटैक से हुई.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है. इसमें छात्र की हालत और सहायक की प्रतिक्रिया साफ देखी जा सकती है. इसके बाद छात्र के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. नवसारी ग्रामीण पुलिस ने डॉक्टर की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

तपोवन आश्रमशाला के प्रबंधक गंगाधर पांडे ने बताया कि इस घटना में लापरवाही बरतने वाले हॉस्टल सहायक हर्षद राठवा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. उन्होंने कहा, “हमें जैसे ही इस मामले में कर्मचारी की गलती का पता चला, हमने तुरंत उसे निलंबित कर दिया.”

mp student dies in gujarat: छुट्टियों में बुलाए गए थे छात्र

तपोवन आश्रमशाला पिछले लगभग 35 वर्षों से स्कूल और हॉस्टल चला रही है. फिलहाल छुट्टियों के बावजूद अतिरिक्त कक्षाओं के लिए छात्रों को बुलाया गया था. मेघ शाह भी इन्हीं क्लासेस के लिए चार-पांच दिन पहले खेतिया से नवसारी पहुंचा था. स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वह घर से एकदम स्वस्थ हालत में आया था.

टैग्स:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM