रतलाम दौरे पर सीएम मोहन यादव, नवोदय स्कूलों के उद्घाटन कार्यक्रमों में लेंगे भाग

रतलाम दौरे पर सीएम मोहन यादव, नवोदय स्कूलों के उद्घाटन कार्यक्रमों में लेंगे भाग

MP News

MP News, भोपाल, 06 जून 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 6 जून को रतलाम जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे उज्जैन, सिवनी और रतलाम में आयोजित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. उनके इस दौरे का मुख्य फोकस शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं के उद्घाटन और लोकार्पण पर रहेगा.

सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सीएम उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिवनी कॉलेज के एक कार्यक्रम से जुड़ेंगे.

MP News: रतलाम में नवोदय स्कूल का करेंगे लोकार्पण

दोपहर करीब 3:45 बजे मुख्यमंत्री रतलाम जिले के आलोट कस्बे पहुंचेंगे. यहां वे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद शाम 4:15 बजे वे खामरिया गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में पीएम श्री योजना के तहत बने नए छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर का उद्घाटन किया जाएगा.

खामरिया के कार्यक्रम में राज्यपाल (कर्नाटक) डॉ. थावरचंद गेहलोत, मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, MSME मंत्री चैतन्य काश्यप, उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया और आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय की मौजूदगी भी रहेगी.

इन शैक्षिक परिसरों को लेकर कहा जा रहा है कि ये स्थानीय छात्रों को शिक्षा के बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने में मदद करेंगे. सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम करीब 6:40 बजे भोपाल लौट जाएंगे.

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत, मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षामंत्री उदय प्रताप सिंह, एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप, उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया और आलोट विधायक डॉ. चिंतामणी मालवीय शामिल होंगे.

शैक्षणिक परियोजनाओं के इस लोकार्पण के दौरान सीएम मोहन यादव ने अन्य अतिथियों के साथ नव निर्मित भवनों का निरीक्षण भी करेंगे.

यह दौरा खासतौर पर शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ा रहा, जिसमें प्राथमिकता शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार पर दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM