बिहार चुनाव से पहले जातिगत जनगणना पर सियासत गरम, उमंग सिंघार का बड़ा बयान

बिहार चुनाव से पहले जातिगत जनगणना पर सियासत गरम, उमंग सिंघार का बड़ा बयान

Mp Congress

Mp Congress, भोपाल, 18 जून 2025: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुधवार को खंडवा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद शहर की जर्जर हो चुके ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बुरहानपुर के धुलकोट में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में भी हिस्सा लिया।

खंडवा में मीडिया से बातचीत के दौरान सिंघार ने केंद्र सरकार पर जातिगत जनगणना को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अब जातिगत जनगणना की चर्चा तेज हो रही है, वह कहीं न कहीं बिहार चुनाव और राहुल गांधी द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने से जुड़ी हुई है।

“क्या केंद्र सरकार बिहार चुनाव को देखते हुए अचानक जातिगत जनगणना की बात कर रही है? या फिर यह राहुल गांधी से मुद्दा छीनने की कोशिश है?” – उमंग सिंघार

उन्होंने यह भी कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले जातिगत जनगणना, परिसीमन और महिला आरक्षण पर केंद्र को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

Mp Congress: ओवरब्रिज की दुर्दशा पर जताई चिंता

सिंघार ने खंडवा के एकमात्र रेलवे ओवरब्रिज का दौरा किया, जिसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि रोज़ाना हजारों स्कूली बच्चे, नागरिक और सरकारी कर्मचारी इस खतरनाक पुल से होकर गुजरते हैं, जो बेहद चिंता का विषय है।

उनके साथ मौजूद नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने कहा कि खंडवा की “तीन पुलिया” योजना बीते 8 वर्षों से अधर में लटकी हुई है, और कहीं ऐसा ना हो कि इसका हाल भोपाल के उस ब्रिज जैसा हो जाए जिसे 90 डिग्री मोड़ दिया गया।

“जनता की सुरक्षा का सवाल है, विधानसभा में उठाऊंगा मुद्दा”

Mp Congress- नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने भरोसा दिलाया कि यह सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि आम जनता की जान-माल की सुरक्षा का सवाल है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री, कमिश्नर और कलेक्टर से मुलाकात कर इस कार्य को प्राथमिकता दिलाने की कोशिश करेंगे। साथ ही यदि जरूरत पड़ी, तो विधानसभा में सवाल उठाकर इसे राज्य स्तर पर गंभीरता से उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM