लोन चुकाने सरपंच ने पंचायत को ही गिरवी रख दिया- गुना का गजब मामला

लोन चुकाने सरपंच ने पंचायत को ही गिरवी रख दिया- गुना का गजब मामला

Leased to Panchayat:21 मई:  मध्य प्रदेश के गुना (Guna MP) में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला सरपंच ने 20 लाख रुपये का कर्ज (Loan) चुकाने के लिए अपनी पंचायत को ही लीज पर दे दिया। शर्त थी कि वह व्यक्ति सरपंच का कर्ज चुकाएगा। इसके बाद, इस पंचायत को एक नोटरीकृत हलफनामे के जरिए किसी तीसरे व्यक्ति को ‘सौंप’ दिया गया। मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन ने सरपंच लक्ष्मी बाई को बर्खास्त कर दिया है।

Leased to Panchayat: एक से दुसरे,दुसरे से तीसरे हाथ में गयी पंचायत

हर पंचायत को अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए बजट मिलता है और सरपंच के पास ही पैसों का नियंत्रण होता है। अधिकारियों ने बताया कि गुना के बाहरी इलाके में,भोपाल से लगभग 220 किलोमीटर दूर,करोद पंचायत के लिए यह अजीबोगरीब नोटरीकृत समझौता 2022 में किया गया था। गुना के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट की जांच के बाद,जिला पंचायत अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रणवीर सिंह कुशवाह नाम के एक स्थानीय निवासी के खिलाफ FIR दर्ज की है,जिसने कथित तौर पर सरपंच का कर्ज चुकाने का आश्वासन देकर पंचायत अपने कब्जे में ली थी और फिर इसे किसी तीसरे व्यक्ति को ‘सौंप’ दिया था।

शिकायत मिलने के बाद हुई विस्तृत जांच

जिसके बाद सरपंच और उनके साथ इस सौदे में शामिल व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई। गुना जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक दुबे ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की। चूंकि पंचायत चुनाव 2022 में हुए थे,ऐसी अटकलें थीं कि लक्ष्मी बाई ने चुनाव लड़ने के लिए कर्ज लिया था,लेकिन FIR में इसका जिक्र नहीं है। सरपंच के पति,शंकर सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए फोन पर TOI को बताया,”हमने किसी से कोई पैसा नहीं लिया है। लक्ष्मी बाई को पद से हटा दिया गया है। कॉपी में कहा गया है कि रणवीर ने सरपंच के साथ 100 रुपये के स्टांप पेपर पर एक हलफनामे के जरिए सौदा किया था,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM