Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री ने महिलाओं को ₹3000 मासिक सहायता देने का दोहराया वादा
Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana, 29 मई 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन के दौरान लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को ₹3000 प्रतिमाह सहायता देने की बात दोहराई. मुख्यमंत्री के अनुसार, यह योजना अगले पांच सालों में लागू की जाएगी.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केंद्र और राज्य सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने की रणनीति का हिस्सा है. इसके साथ ही उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना का भी उल्लेख किया, जिसके माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर प्रोत्साहित किया जाएगा.
Ladli Behna Yojana: स्वरोजगार के अवसरों पर जोर
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सारणी क्षेत्र की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता की चर्चा की और कहा कि यहां का कोयला भंडार, ताप्ती नदी का उद्गम और जनजातीय संस्कृति क्षेत्र को विशिष्ट बनाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सारणी ने वर्षों तक प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में योगदान दिया है.
सम्मेलन में यह भी बताया गया कि महिलाओं को रेडीमेड कपड़े बनाने, खाद्य प्रसंस्करण और घरेलू उत्पादों से जुड़े रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के हितों को प्राथमिकता में रखकर नीतियां बनाएगी.
इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 464.55 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकारण और भूमिपूजन किया गया. इसमें सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य बैतूल जिले को गरीबी से मुक्त कर विकसित जिलों की श्रेणी में लाना है.
सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने योजनाओं को लेकर चर्चा और सुझाव भी साझा किए.

Leave a Reply