कांग्रेस कमेटी की सरकार से मांग: पीड़िता के परिजनों को मिले 25 लाख व सरकारी नौकरी

कांग्रेस कमेटी की सरकार से मांग: पीड़िता के परिजनों को मिले 25 लाख व सरकारी नौकरी

Khandwa News

Khandwa News: 27 मई: खंडवा गैंगरेप के बाद सोमवार को प्रदेश कांग्रेस ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठित किया था. इस कमेटी ने खंडवा जाकर रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की. इसके साथ जांच दल ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा की. परिवार का हाल-चाल जाना. इस दल में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा, पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ और भीकनगांव से विधायक झूमा सोलंकी हैं. कमेटी ने मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की है. इसके साथ परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 25 लाख रुपये देने की मांग की है.

Khandwa News: नजर नहीं आ रहा कानून का डर

सरकार पर निशाना साधते हुए शोभा ओझा ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसी तरह का कानून का भय नहीं बचा हुआ है कमेटी की सदस्य शोभा ओझा ने कहा कि रौंगटे खड़े कर देने वाली और दर्दनाक घटना है. वहां के विधायक गलत बयान देकर गायब हैं. आरोपियों में कानून का डर नजर नहीं आ रहा है. पड़ोस के लोगों ने इस कृत्य को अंजाम दिया.तरह महिला के साथ गैंगरेप किया गया, गर्भाशय भी बाहर आ गया था, ये समझ से बाहर है.

उन्होंने आगे कहा कि जांच में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए. बताया जा रहा है कि आरोपी दो से भी ज्यादा हो सकते हैं. दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 25 लाख रुपये दिए जाने चाहिए. परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए.

दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया

मध्य प्रदेश के खंडवा से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां 45 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया गया. आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया. बताया जा रहा है कि खून ज्यादा बह जाने की वजह से महिला की मौत हो गई. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है, मामले की जांच कर रही है. इस मामले में पुलिस ने हरी पालवी और सुनील पालवी को हिरासत में लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM