राहुल गांधी ने खंडवा गैंगरेप पीड़िता के बेटे से की फोन पर बात, जाना हाल

राहुल गांधी ने खंडवा गैंगरेप पीड़िता के बेटे से की फोन पर बात, जाना हाल

Khandwa Gangrape

Khandwa Gangrape, 29 मई 2025– मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले ने राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीड़िता के बेटे से फोन पर बात की और घटना की जानकारी ली.

बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने पीड़िता के बेटे से पूछा, “दरिंदे जेल में हैं न?” साथ ही उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. यह घटना सामने आने के बाद कांग्रेस की ओर से यह तीसरा हस्तक्षेप है. तीन दिनों में दूसरी बार पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा.

झाबुआ विधायक और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की मौजूदगी में राहुल गांधी की पीड़िता के बेटे से बातचीत करवाई गई.

कांग्रेस की मांग: 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी

कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले.

इस बीच, पुलिस ने दो आरोपियों—हरि और सुनील—को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी महिला के गांव के ही परिचित हैं. घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की आंतें बाहर थीं और उसकी मौत दुष्कर्म के करीब 18 घंटे बाद हुई.

Khandwa Gangrape: पीड़िता ने खुद बेटे को बताई आपबीती

पीड़िता के बेटे ने उन्हे बेहोश अवस्था में हरि के घर पर देखा. होश में आने पर महिला ने बेटे को बताया कि सुनील और हरि ने उसके साथ गलत काम किया है. इसी बयान के आधार पर दोनों को आरोपी बनाया गया.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता को आरोपियों ने जबरन शराब पिलाई थी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM