जबलपुर के होटल में सेक्स रैकेट: नौकरी का झांसा देकर युवती को किया शोषण, भाजपा से जुड़ा नेता गिरफ्तार

जबलपुर के होटल में सेक्स रैकेट: नौकरी का झांसा देकर युवती को किया शोषण, भाजपा से जुड़ा नेता गिरफ्तार

Jabalpur News

Jabalpur News, 2 जून 2025: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक होटल की आड़ में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रविवार देर रात गढ़ा इलाके के होटल अतिथि में छापा मारकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके सहयोगी शीतल दुबे की तलाश जारी है। मामला एक असम की युवती की शिकायत के बाद सामने आया, जिसे कथित तौर पर नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला गया था।

युवती ने बताई तीन साल पुरानी कहानी

असम की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह तीन साल पहले नौकरी की तलाश में जबलपुर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अतुल चौरसिया और शीतल दुबे से हुई। दोनों ने पहले उसे होटल में ठहराया और फिर अधिक पैसे कमाने का लालच देकर उसे जबरदस्ती देह व्यापार में धकेल दिया।

Jabalpur News: ग्राहक सीधे कमरे में भेजे जाते थे

युवती के अनुसार, होटल में आने वाले ग्राहकों को सीधे उसके कमरे में भेजा जाता था। हर ग्राहक से 2 से 5 हजार रुपए तक लिए जाते थे, लेकिन उसे उसमें से बेहद कम हिस्सा दिया जाता था। जब वह पैसे मांगती, तो उसे बहलाया जाता या फिर डराया-धमकाया जाता था।

चार महीने पहले भागी, धमकी के बाद पहुंची थाने

करीब चार महीने पहले पीड़िता किसी तरह वहां से निकल भागने में सफल रही और शहर में एक किराए के मकान में रहने लगी। हाल ही में जब उसने अपने बकाया पैसों की मांग की, तो उसे फिर से धमकियां मिलने लगीं। इससे परेशान होकर वह सीधे गढ़ा थाने पहुंची और पूरी जानकारी पुलिस को दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा और अतुल चौरसिया को हिरासत में ले लिया। शीतल दुबे फिलहाल फरार है।
पुलिस होटल के गेस्ट रजिस्टर, CCTV फुटेज और कॉल डिटेल की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि यह मामला सिर्फ एक होटल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा संगठित सेक्स रैकेट हो सकता है।

पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे एक संगठित अपराध के तौर पर देखा जा रहा है।

टैग्स:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM