कम कपड़ों पर मंत्री विजयवर्गीय का विवादित बयान: कहा-पहले अच्छे कपड़े पहनकर आओ

कम कपड़ों पर मंत्री विजयवर्गीय का विवादित बयान: कहा-पहले अच्छे कपड़े पहनकर आओ

Indore news

Indore news: 5 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इंदौर के नेहरू पार्क स्थित सिंदूर वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर महिलाओं के पहनावे पर बयान देकर विवाद को हवा दे दी है.

कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने पश्चिमी संस्कृति की आलोचना करते हुए कम कपड़े पहनने वाली महिलाओं पर टिप्पणी की.

Indore news: विवादित टिप्पणी: “पहले अच्छे कपड़े पहनकर आओ”

विजयवर्गीय ने अपने भाषण में कहा, “तो मैं कहता हूं बेटा, पहले अच्छे कपड़े पहनकर आओ। मुझे कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां अच्छी नहीं लगतीं।” उन्होंने आगे कहा कि पश्चिमी देशों में कम कपड़े पहनने को सुंदरता से जोड़ा जाता है, लेकिन भारतीय संस्कृति महिलाओं को देवी का रूप मानती है, और उनके लिए शालीन वस्त्र ही उचित हैं.

Indore news: पिछले बयानों से भी जुड़ा विवाद

यह पहली बार नहीं है जब मंत्री विजयवर्गीय ने महिलाओं के पहनावे को लेकर बयान दिया है। दो साल पहले, 12 अप्रैल 2023 को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भी उन्होंने कुछ इसी तरह की बात कही थी। उस वक्त उन्होंने कहा था, “लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि बिल्कुल शूर्पणखा जैसी लगती हैं।” उन्होंने युवाओं के पहनावे और नशे की आदतों पर भी नाराजगी जाहिर की थी.

“मैं संस्कारों को लेकर चिंतित हूं”

विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि वह आज के युवाओं में गिरते संस्कारों को देखकर चिंतित हैं। “हम महिलाओं को देवी मानते हैं, लेकिन जब उनके कपड़े देखकर ऐसा नहीं लगता, तो मन दुखी होता है। भगवान ने सुंदर शरीर दिया है, तो अच्छे कपड़े पहनिए.

राजनीतिक हलकों में हलचल, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं

मंत्री के बयान ने एक बार फिर राजनीति और सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं। कई महिला संगठनों और राजनीतिक दलों ने इसे महिलाओं की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। वहीं, कुछ समर्थकों का कहना है कि विजयवर्गीय भारतीय मूल्यों की बात कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM