यूरिया खाद के लिए इंदौर में सुबह 4 बजे से अपने कागज़ रखकर लाइन में जगह सुरक्षित करने को मजबूर किसान

यूरिया खाद के लिए इंदौर में सुबह 4 बजे से अपने कागज़ रखकर लाइन में जगह सुरक्षित करने को मजबूर किसान

Indore Farmers Queue at 4 AM for Urea, Question System

मध्यप्रदेश | 12 दिसंबर 2025 | NEWSPOINTMP

वितरण व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, सुधार नहीं हुआ तो किसानों की आंदोलन की चेतावनी

 इंदौर। जिले में यूरिया खाद वितरण की अव्यवस्थित व्यवस्था एक बार फिर किसानों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई है। हालात इतने बिगड़ गए कि लक्ष्मी नगर अनाज मंडी गोदाम के बाहर तड़के 5 बजे से ही किसान लाइन में खड़े दिखाई दिए। सुबह 6 बजे तक संख्या 100 से अधिक हो गई। कई किसान तो रात खुलते ही सुबह 4 बजे पहुँचकर अपने कागज़ रखकर लाइन में जगह सुरक्षित करने को मजबूर हुए। यह स्थिति मुख्यमंत्री के प्रभार वाले जिले में प्रशासनिक लापरवाही की स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करती है।

 किसान नेता बबलू जाधव ने बताया कि स्थानीय सोसायटियों में नगद भुगतान पर डिफाल्टर किसानों को भी खाद उपलब्ध करवाई जानी चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके। उनका कहना है कि मार्फ़ड के गोदाम गांवों से काफी दूर हैं, जिससे किसानों को रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। समय, श्रम और पैसे का नुकसान अलग से हो रहा है। ऊपर से पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों की चिंता और बढ़ रही है।

 जाधव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वितरण व्यवस्था में तुरंत सुधार नहीं किया गया और किसानों को गांव की सोसायटियों पर ही सहज रूप से खाद उपलब्ध नहीं करवाई गई, तो किसान बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। किसानों का कहना है कि यह केवल अव्यवस्था नहीं, बल्कि उनके साथ सीधा अन्याय है। किसानों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो वे सड़कों पर उतरकर अपना हक़ मांगने के लिए विवश होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM