हाथ-पैर जोड़,कभी न लड़ने का पहले किया वादा , फिर अपने ही पत्नी की काट दी नाक…

हाथ-पैर जोड़,कभी न लड़ने का पहले किया वादा , फिर अपने ही पत्नी की काट दी नाक…

Dewas  News

Dewas  News:26 मई: देवास जिले की यह खबर पढ़कर आपका भी दिमाग सन्न रह जाएगा. मध्य प्रदेश के देवास से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर बेरहमी से वार कर खुद को पुलिस के सामने सरेंडर करने की बात कहकर फरार हो गया है. आरोपी के इस वारदात से खुद पुलिस वाले भी हैरान है. पहले तो उन्हें ये बात काल्पनिक लगी लेकिन घटनास्थल पर पहुंचते ही जो उन्होंने देखा..देखते ही पैरों तले जमीन खिसक गई. 

Dewas  News: पति ने काटी पत्नी की नाक

दरअसल, यह पूरा मामला देवास जिले स्थित खातेगांव का बताया जा रहा है. जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की नाक काट दी है. यूं तो हम मुहावरे में इस वाक्यांश का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन देवास की यह घटना हम सबकी सोच से परे है. जैसे ही इस घटना की खबर फैली, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.

बेटे ने बताई उस रात की वारदात

आरोपी के बेटे ने बताया कि उसके मां-बाप के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे. शनिवार की रात पिताजी इंदौर से वापस आए थे और हाथ-पैर जोड़ते हुए कभी न लड़ने का वादा किया था. इसी बीच दोनों के बीच न जाने क्या हुआ, उन्होंने मुझे फोन कर कहा कि तेरी मां की नाक काट दी है.. अब मैं थाने जा रहा हूं. पिता की बात सुनकर जब मैं घर पहुंचा तो मां लहूलुहान हालत में बेसुध पड़ी हुई थी. जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

सरेंडर की बात पर हुआ फरार

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार के लिए शासकीय हॉस्पिटल में भर्ती किया. लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है. फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर है. वहीं पुलिस ने आरोपी पति पर धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM